Friday, July 24खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

फिल्मफेयर में ‘लापता लेडीज’ का दबदबा, आलिया भट्ट और अभिषेक बच्चन ने जीते दिल

फिल्मफेयर में ‘लापता लेडीज’ का दबदबा, आलिया भट्ट और अभिषेक बच्चन ने जीते दिल

मनोरंजन
मुंबई। बॉलीवुड की सबसे चमचमाती रात 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 इस बार गुजरात की धरती पर, अहमदाबाद में पूरी शान-ओ-शौकत से आयोजित हुई। सितारों से सजा रेड कार्पेट, चमकते कैमरे और दमकते चेहरे… हर तरफ ग्लैमर और ग्रैंडनेस का नजारा था। देशभर के सिनेप्रेमी इस रात का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। कार्यक्रम ने हर उम्मीद पर खरा उतरते हुए बॉलीवुड के लिए एक यादगार शाम बना दी। अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन बेस्ट एक्टर बने जबकि आलिया भट्ट ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम किया। शाहरुख खान की वापसी से सजा मंच इस बार की सबसे बड़ी हाइलाइट रहे शाहरुख खान, जिन्होंने पूरे 17 साल बाद फिल्मफेयर के मंच पर होस्ट के रूप में वापसी की। अपने सिग्नेचर चार्म और ह्यूमर से उन्होंने शो को यादगार बना दिया। किंग खान की एंट्री पर दर्शकों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तुरंत वायरल हो गईं। ...
सिवनी लूट मामले में 11 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध दर्ज हुई एफआईआर

सिवनी लूट मामले में 11 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध दर्ज हुई एफआईआर

मध्य प्रदेश
भोपाल! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी लूट मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सिवनी एसडीओपी पूजा पांडे सहित 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। इनमें से 5 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इसमें एसडीओपी सिवनी पूजा पांडे, एसआई अर्पित भैरम, कॉन्सटेबल योगेंद्र, नीरज और जगदीश शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराध मुक्त वातावरण बनाना और नागरिकों की सुरक्षा पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का मुख्य दायित्व है। अपने कर्तव्यों से हटकर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को राज्य सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिवनी प्रकरण में जो भी दोषी पाए गए हैं, उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ कानूनी कार्रवाई भी होगी। प्रदेश में कानून सबके लिए बराबर है। कानून का उल्लंघन करने वालों क...
कोदो-कुटकी का पहली बार उपार्जन किये जाने का निर्णय

कोदो-कुटकी का पहली बार उपार्जन किये जाने का निर्णय

मध्य प्रदेश
सोयाबीन उत्पादक किसानों को लाभांवित करने भावांतर योजना की स्वीकृतिप्रदेश में (RAMP)" योजना को सैद्धांतिक रूप से लागू किये जाने की स्वीकृतिराज्य के शासकीय पेंशनर, परिवार पेंशनर को देय मंहगाई राहत की दर में वृद्धि किये जाने का निर्णयमुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा प्रमुख कोदो-कुटकी उत्पादक जिलों के कृषकों से पहली बार कोदो-कुटकी उपार्जन का किये जाने का निर्णय लिया, जिससे अधिक से अधिक जनजातीय कृषकों को फायदा होगा। इस के लिए रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना अंतर्गत प्रमुख कोदो-कुटकी उत्पादक जिलों जबलपुर, कटनी, मण्डला, डिंडोरी, छिंदवाडा, शहडोल, अनुपपुर, उमरिया, रीवा, सीधी एवं सिंगरौली के कृषकों से कोदो-कुटकी का उपार्जन किया...
पाक पीएम शहबाज ने कहा- ट्रम्प हैं नोबेल शांति पुरस्कार के “सबसे अद्भुत उम्मीदवार”

पाक पीएम शहबाज ने कहा- ट्रम्प हैं नोबेल शांति पुरस्कार के “सबसे अद्भुत उम्मीदवार”

अंतरराष्ट्रीय
शार्म अल-शेख । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प नोबेल शांति पुरस्कार के लिए “सबसे अद्भुत उम्मीदवार” हैं। शहबाज शरीफ ने कहा, “मैं इस महान राष्ट्रपति को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित करना चाहूंगा, क्योंकि मुझे वास्तव में लगता है कि वो सबसे सच्चे और सबसे अद्भुत उम्मीदवार हैं।” यह टिप्पणी उन्होंने मिस्र के शार्म अल-शेख में आयोजित शिखर सम्मेलन में ट्रम्प के साथ संबोधन के दौरान की। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने ट्रम्प के योगदान को सराहते हुए कहा कि उन्होंने “करोड़ों जीवन बचाए और विश्वभर में संघर्षों को समाप्त करने में असाधारण योगदान दिया”, जिसमें इस साल की शुरुआत में भारत-पाकिस्तान संघर्ष और गाजा युद्ध भी शामिल हैं। पाकिस्तान ने जून में ट्रम्प को नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित किया था, हालांकि भारत ने इस दावे का विरोध किया कि...
पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति सारकोजी की 5 साल जेल की सजा अगले सप्ताह से शुरू होगी

पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति सारकोजी की 5 साल जेल की सजा अगले सप्ताह से शुरू होगी

अंतरराष्ट्रीय
पेरिस। पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति निकोलस सारकोजी अगले सप्ताह पेरिस की जेल में प्रवेश करेंगे, जहां वे आपराधिक साजिश के मामले में पांच साल की जेल की सजा भुगतेंगे। इस मामले में सारकोजी पर 2007 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के लिए लीबिया से धन जुटाने के प्रयासों में साजिश रचने का आरोप था, जैसा कि फ्रांसीसी समाचार चैनल आरटीएल (आरटीएल) ने सोमवार को रिपोर्ट किया। आरटीएल (RTL) के अनुसार, सारकोजी को 21 अक्टूबर को पेरिस की सैंटे जेल भेजा जाएगा। पेरिस वित्तीय अभियोजन कार्यालय ने इस रिपोर्ट की पुष्टि या खंडन नहीं किया है। वहीं, सारकोजी के वकीलों ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हमेशा खुद के निर्देष होने का दावा करने वाले सारकोजी को उनके करीबी सहयोगियों द्वारा 2007 के राष्ट्रपति अभियान के लिए तत्कालीन लीबियाई तानाशाह मुआम्मर गद्दाफी के शासनकाल में धन जुटाने के प्रयासों के लिए आपराधिक साजिश ...
डिजिटल फ्रॉड तत्काल रोकने की तैयारी… RBI शुरू कर रहा AI से लैस नया बैंकिंग प्लेटफॉर्म

डिजिटल फ्रॉड तत्काल रोकने की तैयारी… RBI शुरू कर रहा AI से लैस नया बैंकिंग प्लेटफॉर्म

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India - RBI) जल्द ही डिजिटल पेमेंट्स इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म (Digital Payments Intelligence Platform- DPIP) शुरू करने जा रहा है, जो AI की मदद से पेमेंट फ्रॉड को रीयल-टाइम में पहचान और रोक सकेगा। शुरुआती चरण में, आरबीआई ने एक निगेटिव रजिस्ट्री बनाई है, जिसमें टेलीकॉम कंपनियों और भारतीय साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (Indian Cyber ​​Crime Coordination Centre- I4C) का डेटा जोड़ा गया है, ताकि संदिग्ध या फ्रॉड से जुड़े खातों और संस्थाओं को चिन्हित किया जा सके। यह प्लेटफॉर्म आरबीआई के इनोवेशन हब द्वारा विकसित किया गया है और फिलहाल कई बैंकों में लागू हो रहा है। बता दें वित्त वर्ष 2024-25 में बैंकों ने कार्ड और इंटरनेट फ्रॉड के 13,516 मामले रिपोर्ट किए, जिनमें 520 करोड़ रुपये की राशि शामिल थी। इनमें अधिकतर घटनाएं डिजिटल चैनलों जैसे कार्ड और इंटरनेट ब...
GST राहत का असर… दाल-सब्जियों की कीमतों में भारी गिरावट, टूटी महंगाई की कमर!

GST राहत का असर… दाल-सब्जियों की कीमतों में भारी गिरावट, टूटी महंगाई की कमर!

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पहले महंगाई (Inflation) लोगों की कमर तोड़ती थी। इस बार महंगाई की ही कमर टूट रही है। जीएसटी राहत (GST relief) का असर अब दिखने लगा है। सब्जियों और दालों की कीमतों में भारी गिरावट (Vegetable and Pulses Prices fall sharply) के कारण सितंबर में खुदरा महंगाई दर 99 महीने के निचले स्तर पर आ गई। उपभोक्ता मूल्य पर आधारित मुद्रास्फीति सितंबर में घटकर 1.54 प्रतिशत रह गई, जो पिछले महीने 2.07 प्रतिशत थी। महंगाई का यह स्तर जून 2017 के बाद सबसे कम है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने सोमवार को महंगाई के आंकड़े जारी किए। एनएसओ के अनुसार, सितंबर 2025 के दौरान अनुकूल आधार प्रभाव के साथ ही सब्जियों, तेल तथा वसा, फल, दाल, अनाज, अंडे, ईंधन और ऊर्जा की कीमतों में कमी के कारण मुख्य मुद्रास्फीति और खाद्य महंगाई में गिरावट हुई। पिछले साल सितंबर में खुदरा महंगाई दर 9.24 प्रतिशत पर थी। खाद्य मह...
MP: ग्वालियर में दलित संगठनों का आंदोलन कल, अलर्ट पर पुलिस… 3000 जवान तैनात

MP: ग्वालियर में दलित संगठनों का आंदोलन कल, अलर्ट पर पुलिस… 3000 जवान तैनात

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) का ग्वालियर-चंबल (Gwalior-Chambal) फिर जातिगत विवाद में सुलग रहा है। ग्वालियर में बाबा साहब की मूर्ति (Baba Saheb's statue) को लेकर माहौल गर्म है। ग्वालियर में 15 अक्टूबर को कई दलित संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इसको लेकर पुलिस अलर्ट (Police alert.) है। कुल मिलाकर ग्वालियर साल 2018 की तरह सुलह रहा है। साल 2018 SC/ST और सवर्ण आंदोलन में 7 की मौत हो गई थी। ग्वालियर-चंबल में एकबार फिर वैसी ही स्थिति बन रही है। एक तरफ सोशल मीडिया पर ग्वालियर पहुंचने की अपील की जा रही है तो दूसरी ओर ग्वालियर पुलिस ने किसी भी उपद्रव या बवाल से निपटने को लेकर तैयारी कर रही है। इन वजहों से गरमाया माहौलग्वालियर में एक वर्ग बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की मूर्ति लगाने के पक्ष में खड़ा है तो दूसरा सर बीएन राव की मूर्ति लगाना चाहता है। इस बीच हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के...
MP: बच्चों की मौत का कारण बना कफ सिरप लिखने वाले डॉक्टर को नहीं मिली जमानत

MP: बच्चों की मौत का कारण बना कफ सिरप लिखने वाले डॉक्टर को नहीं मिली जमानत

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की छिंदवाड़ा कोर्ट (Chhindwara Court) ने कई बच्चों की मौत का कारण बना कोल्ड्रिफ कफ सिरप (Coldrif Cough Syrup) लिखने वाले डॉक्टर प्रवीण सोनी (Dr Praveen Soni) जमानत देने से इनकार कर दिया है। डॉक्टर सोनी को हाल ही में गिरफ्तार किया गया था। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, परासिया सिविल कोर्ट के एडिशनल सेशंस जज गौतम कुमार गुजरे ने प्रॉसिक्यूशन की इस दलील पर गौर किया कि पीडियाट्रिशियन (बाल रोग विशेषज्ञ) डॉ. प्रवीण सोनी ने स्वास्थ्य विज्ञान महानिदेशालय की गाइडलाइंस का उल्लंघन करते हुए 4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यह दवा लिखी थी। कोर्ट ने 8 अक्टूबर के आदेश में यह भी कहा कि मौतों की जांच अभी अधूरी है और आरोपियों के खिलाफ आरोप गंभीर प्रकृति के हैं, इसलिए डॉ. सोनी को नियमित जमानत नहीं दी जा सकती। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मध्य प्रदेश में कथ...
पूर्व IAS गोपीनाथन कांग्रेस में शामिल, 6 साल पहले दिया था इस्तीफा, अब तक नहीं हुआ स्वीकृत

पूर्व IAS गोपीनाथन कांग्रेस में शामिल, 6 साल पहले दिया था इस्तीफा, अब तक नहीं हुआ स्वीकृत

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service- IAS) के पूर्व अधिकारी कन्नन गोपीनाथन (Kannan Gopinathan) सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस (Congress) के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल (General Secretary KC Venugopal) पार्टी, मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा (Pawan Kheda) और कुछ अन्य नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गोपीनाथन ने 2019 में अपने पद से इस्तीफा दिया था जो कि अब तक स्वीकार ही नहीं हुआ है। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद लगाए गए प्रतिबंधों के विरोध में उन्होंने त्यागपत्र दिया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनेल ऐंड ट्रेनिंग (DoPT) में उनका स्टेटस अब भी सेवारत के रूप में ही दिख रहा है। इसे आखिरी बार 21 नवंबर 2023 को अपडेट किय...