MP: देवास पटाखा ब्लास्ट का मुख्य आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, चीन से लौटते ही पुलिस ने दबोचा
देवास। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के देवास जिले (Dewas district) की टोंककला पटाखा फैक्ट्री (Tonkala Firecracker Factory Blast) में हुए भीषण ब्लास्ट मामले में देवास पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. फैक्ट्री ब्लास्ट के मुख्य आरोपी (Main accused) और कथित असली संचालक मुकेश विज को पुलिस ने चीन से भारत लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया. मुकेश विज गुरुवार को ग्वांग्झू (चीन) से भारत लौटा था. ब्लास्ट के बाद से ही वह फरार चल रहा था।
देवास पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए देशभर के एयरपोर्ट पर लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कराया था. इसी के आधार पर दिल्ली एयरपोर्ट पर उसकी पहचान हुई और उसे हिरासत में लिया गया. अब पुलिस उसे देवास लाकर विस्तृत पूछताछ करेगी।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ही मुकेश विज विदेश में छिपा हुआ था. मीडिया रिपोर्ट्स में उसके चीन में होने की जानकारी पहले ही सामने आ चुकी...









