Wednesday, May 6खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

रायसेनः 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में प्रदर्शन जारी, मुख्यमंत्री ने एसपी को हटाया

रायसेनः 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में प्रदर्शन जारी, मुख्यमंत्री ने एसपी को हटाया

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के गौहरगंज थाना इलाके में तीन दिन पहले हुए 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को तीसरे दिन भी पूरे जिले में प्रदर्शन जारी रहे। घटना के विरोध में बुधवार को मंडीदीप और औबैदुल्लागंज मंडी में नीलामी बंद रहेगी। कुछ स्कूलों ने स्वेच्छा से छुट्‌टी घोषित कर दी है। इसके लिए पेरेंट्स को मैसेज भेजे गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए रायसेन एसपी पंकज पांडेय को हटाकर मुख्यालय अटैच करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मिसरोद थाना प्रभारी संदीप पवार और थाना टीला जमालपुरा के कार्यवाहक निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह को हटाने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार रात करीब सवा आठ बजे पुलिस मुख्यालय प...
मध्य प्रदेश ने एसआईआर में हासिल की बड़ी उपलब्धि, राज्यों में तीसरे स्थान पर पहुंचा

मध्य प्रदेश ने एसआईआर में हासिल की बड़ी उपलब्धि, राज्यों में तीसरे स्थान पर पहुंचा

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में देशभर के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में मध्य प्रदेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) संजीव कुमार झा के नेतृत्व में प्रदेश ने 72.72 प्रतिशत कार्य पूरा कर अब तक के आंकड़ों में देश में 10 बड़े राज्यों में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। सीईओ झा ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश में कुल 5 करोड़ 74 लाख 6 हजार 143 गणना पत्रकों में से 4 करोड़ 18 लाख से अधिक पत्रकों का डिजिटाइजेशन सफलता पूर्वक पूरा किया गया है। यह उपलब्धि तकनीकी दक्षता, टीमवर्क और जिला स्तर तक सतत मॉनिटरिंग का परिणाम है। सीईओ संजीव कुमार झा ने इस प्रगति पर कहा कि प्रदेश में एस आई आर अभियान को समय सीमा में पूरा करने के लिए...
मप्रः आईएएस संतोष वर्मा के ब्राह्मण बेटियों वाले बयान पर मचा बवाल, कई संगठनों ने जताया आक्रोश

मप्रः आईएएस संतोष वर्मा के ब्राह्मण बेटियों वाले बयान पर मचा बवाल, कई संगठनों ने जताया आक्रोश

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश में ब्राह्मण बेटियों को लेकर आईएएस संतोष वर्मा के विवादित बयान ने बड़ा राजनीतिक और सामाजिक हंगामा खड़ा कर दिया है। अजाक्स नेता वर्मा ने बीते रविवार को कहा था कि “जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान नहीं देता या संबंध नहीं बनाता, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए।” उनके इस बयान के बाद कई संगठनों में आक्रोश है। आईएएस वर्मा को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए हिंदू उत्सव समिति, भोपाल के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी भी आपा खो बैठे और उन्होंने कहा कि संतोष वर्मा को अपनी पत्नी को ब्राह्मणों के यहां भेज देना चाहिए। तिवारी का यह बयान भी महिला विरोधी बताकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया का कारण बना है। कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। चंद्रशेखर तिवारी ने यह जरूर कहा कि आईएएस संतोष वर्मा को अपने बयान पर स...
डेयरी विकास के साथ दुग्ध उत्पादन को बढ़ाएं, पशु चिकित्सा सेवाओं का करें विस्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

डेयरी विकास के साथ दुग्ध उत्पादन को बढ़ाएं, पशु चिकित्सा सेवाओं का करें विस्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में गोपालन को बढ़ावा देने के कार्य निरंतर संचालित किए जाएं। दुग्ध सहकारी समितियों की संख्या में निरंतर वृद्धि होना चाहिए। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन दोगुना करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पशुपालन और डेयरी विभाग सभी कार्य सुनिश्चित करें। गत दो वर्ष में डेयरी विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां भी अर्जित हुई हैं। इन्हें निरंतर कायम रखा जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह निर्देश मंगलवार को मंत्रालय में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, मुख्य सचिव अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में एक वर्ष में करीब 1000 नई दुग्ध सहक...
MP: खेल मंत्री सारंग से मिले जर्मन फुटबॉल कोच बीयर्सडॉर्फ, बोले- भारत में फुटबॉल का भविष्य उज्ज्वल

MP: खेल मंत्री सारंग से मिले जर्मन फुटबॉल कोच बीयर्सडॉर्फ, बोले- भारत में फुटबॉल का भविष्य उज्ज्वल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। जर्मनी के प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब FC Ingolstadt 04 के सीइओ एवं प्रसिद्ध कोच डाइटमार बीयर्सडॉर्फ ने मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान मंगलवार को भोपाल में मंत्रालय पहुंचकर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से भेंट की। इस अवसर पर कोच डाइटमार बीयर्सडॉर्फ ने मिनी ब्राजील के नाम से मशहूर शहडोल जिले के ग्राम विचार के भ्रमण के दौरान प्राप्त अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि भारत में फुटबॉल का भविष्य उज्ज्वल है। फुटबॉल खेल के प्रति उनका नि:स्वार्थ प्रेम वास्तव में प्रेरणादायक है। आगे उन्होंने कहा कि विचारपुर के खिलाड़ी कठिन परिस्थितियों के बावजूद जिस जुनून, अनुशासन और सीखने की उत्सुकता के साथ खेलते हैं, वह अंतरराष्ट्रीय मानकों को छूता है जो भविष्य में बड़े स्तर तक ले जा सकता है। कोच बीयर्सडॉर्फ स्वयं विचारपुर (मिनी ब्राजील) के मैदान पर पहुंचे और खिलाड़ियों को प्रत्यक्ष प्र...
पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से ही सफल होते हैं विकास मिशन : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से ही सफल होते हैं विकास मिशन : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। पंचायतों को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आत्मनिर्भर पंचायत-समृद्ध मध्य प्रदेश थीम पर भोपाल के कुशभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में पंचायत प्रतिनिधियों एवं राज्य स्तरीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला के दूसरे दिन मंगलवार को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसी भी शासकीय अभियान की सफलता में पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पंचायत प्रतिनिधियों से विकास अभियानों में धुरी बनकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जल जीवन मिशन, सिंचाई विस्तार, स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण तथा ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता सुधारने के लिए अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्...
प्रिंसिपल की छेड़छाड़ से तंग छात्रा ने स्कूल में दी जान, सुसाइड नोट में बताई वजह

प्रिंसिपल की छेड़छाड़ से तंग छात्रा ने स्कूल में दी जान, सुसाइड नोट में बताई वजह

राष्ट्रीय
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कथित तौर पर प्राचार्य द्वारा छेड़छाड़ करने से परेशान होकर नौवीं कक्षा की एक छात्रा ने स्कूल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में स्थित एक निजी स्कूल के प्राचार्य द्वारा कथित तौर पर छेड़छाड़ से परेशान होकर नौंवी कक्षा की छात्रा (15) ने रविवार शाम को स्कूल के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जशपुर जिले के पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि बगीचा थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल के स्टडी रूम में सीतापुर क्षेत्र की निवासी एक छात्रा के आत्महत्या करने की सूचना मिलने पर पुलिस दल को रवाना किया गया था। सिंह ने बताया कि पुलिस दल ने घटनास्थल से छात्रा का श...
होमवर्क नहीं किया तो टीचर ने दी तालिबानी सजा, बच्चे को पेड़ से लटकाया

होमवर्क नहीं किया तो टीचर ने दी तालिबानी सजा, बच्चे को पेड़ से लटकाया

राष्ट्रीय
सूरजपुर । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के नारायणपुर गांव में एक प्राइवेट स्कूल में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। स्कूल में होमवर्क न करने के लिए टीचर ने तालिबानी सजा दी। दो महिला टीचरों ने बच्चे को नंगा करके रस्सी से बांधकर पेड़ पर टांग दिया। क्या हुआ था उस दिन?ये मामला नारायणपुर के हंस वाहिनी विद्या मंदिर स्कूल का है। स्कूल में नर्सरी क्लास में शिक्षिका काजल साहू होमवर्क चेक कर रही थीं। एक चार साल के बच्चे ने होमवर्क नहीं किया था। शिक्षिका गुस्से में आईं और बच्चे को क्लास से बाहर निकाल दिया। इसके बाद काजल साहू और दूसरी शिक्षिका अनुराधा देवांगन ने मिलकर बच्चे के कपड़े उतारे, रस्सी से बांधा और स्कूल के अंदर पेड़ पर लटका दिया। बच्चा घंटों तक लटकता रहा और जोर-जोर से रोता रहा। उसकी चीखें किसी ने नहीं सुनी।वीडियो बना और वायरल हो गया पास की छत पर खड़े एक युवक ने पूरा वाकया अपने मोबाइ...
PAK की न्यूक्लियर सीक्रेट्स बेच रहा था डॉ. कादिर, फिर मुशर्रफ ने किया…

PAK की न्यूक्लियर सीक्रेट्स बेच रहा था डॉ. कादिर, फिर मुशर्रफ ने किया…

Uncategorized
वाशिंगटन । अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआई के पूर्व ऑपरेशंस चीफ जेम्स लॉलर ने पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। इसके मुताबिक, पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल कादिर खान अन्य देशों को परमाणु तकनीक और सीक्रेट बेच रहे थे। इस बात की जानकारी मिलने पर तत्कालीन पाकिस्तानी राष्ट्रपति मुशर्रफ ने बड़ा नाटकीय व्यवहार किया था। उन्होंने कादिर खान के लिए गालियां तक बकी थीं। बाद में मुशर्रफ ने लंबे समय तक कादिर खान को उनके ही घर में नजरबंद रखा।बता दें कि सीआईए के पूर्व अधिकारी जेम्स लॉलर को अब्दुल कादिर खान के अंतराष्ट्रीय परमाणु तस्करी का खेल उजागर करने के लिए जाना जाता है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि सीआईए के डायरेक्टर जॉर्ज टेनेट ने निजी तौर पर मुशर्रफ को कादिर खान की हरकतों की जानकारी दी थी। साथ ही उन्होंने पुख्ता सबूत भी पेश किए थे। इसमें बताया गया थ...
दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने नॉर्थ कोरिया के साथ संबंधों को बताया ‘खतरनाक’

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने नॉर्थ कोरिया के साथ संबंधों को बताया ‘खतरनाक’

Uncategorized
प्योंगयांग। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने उत्तर कोरिया के साथ मौजूदा संबंधों को 'बहुत खतरनाक स्थिति' बताया है। उन्होंने कहा कि दोनों कोरियाई देशों के बीच संवाद के सारे रास्ते बंद हो चुके हैं, जिसकी वजह से कभी भी कोई अनजाने में टकराव (एक्सिडेंटल क्लैश) हो सकता है। योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक, राष्ट्रपति ली ने कहा कि सियोल के लिए प्योंगयांग से बातचीत करना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि उत्तर कोरिया दक्षिण कोरिया के संपर्क करने के प्रयासों और सैन्य सीमा (एमडीएल) पर कांटेदार तार की बाड़ लगाने के आह्वान का जवाब देने से लगातार इनकार कर रहा है। ऐसा 1950-53 के कोरियाई युद्ध के बाद पहली बार हो रहा है। योनहाप के अनुसार, ली ने कहा कि अंतर-कोरियाई संबंध अब अत्यधिक शत्रुतापूर्ण और टकरावपूर्ण हो चुके हैं। बुनियादी विश्वास की पूरी कमी के बावजूद उत्तर कोरिया बेहद आक्रामक व्यवहार दिखा...