शेख हसीना के बैंक लॉकर से निकला 850 तोला सोना, सरकारी खजाने में जमा ना करने के आरोप
Uncategorized
ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बैंक लॉकर से करीब 850 तोला सोना बरामद होने की खबर सामने आई है। देश के एंटी-करप्शन अधिकारियों ने बुधवार को बताया है कि शेख हसीना के बैंक लॉकर से लगभग 10 किलो सोना बरामद किया गया है। इस सोने की कीमत करीब 1.3 मिलियन डॉलर यानी 11 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है।
बांग्लादेश के नेशनल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के सेंट्रल इंटेलिजेंस सेल (CIC) के अधिकारियों ने बताया है कि सितंबर में जब्त किए गए शेख हसीना के लॉकर खोलने के बाद यह जानकारी सामने आई है। CIC के एक सीनियर अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर एएफपी को बताया, "कोर्ट के आदेश के बाद हमने लॉकर खोला तो हमें वहां लगभग 10 किलो सोना मिला।"
जानकारी के मुताबिक जब्त किए गए सामनों में सोने के सिक्के, बार और गहने शामिल थे। जांच अधिकारियों ने बताया कि हसीना ने पद पर रहते हुए मिले कुछ तोहफों को सरकारी खजाने म...









