इमरान खान की जान को गंभीर खतरा.. बहन बोली- जेल में दी जा रही यातना.. आसिम मुनीर मानसिक बीमार
Uncategorized
इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री (Former Prime Minister) और पीटीआई के संस्थापक (PTI Founder) इमरान खान (Imran Khan) ने मंगलवार को कहा कि उनकी जान को गंभीर खतरा है। यह जानकारी उनकी बहन डॉ उजमा खान (Sister Dr. Uzma Khan) ने दी, जिन्होंने मंगलवार शाम को अदियाला जेल में अपने भाई से 20 मिनट तक मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद पीटीआई की ओर से जारी बयान में इमरान खान के हवाले से कहा गया कि सैन्य प्रतिष्ठान ने उनके खिलाफ हर संभव हथकंडा अपनाया है और अब उनके पास इमरान खान की हत्या करवाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। डॉ उजमा खान ने बताया कि इमरान खान जिंदा तो हैं, लेकिन उन्हें लगातार मानसिक यातना दी जा रही है।
पार्टी ने आरोप लगाया कि इमरान खान को पूरी तरह एकांत कारावास में रखा गया है, जहां न बिजली है, न धूप आती है, न बढ़िया खाना, न साफ पीने का पानी, न कोई मेडिकल सुविधा और न ...








