राम गोपाल वर्मा ने दिया धुरंधर का रिव्यू, बोले- फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक वॉर्निंग की तरह
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर इन दिनों छाई हुई है। फिल्म को ना सिर्फ दर्शकों से बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हर सेलेब इस फिल्म की तारीफ कर रहे है और अब राम गोपाल वर्मा ने फिल्म को लेकर अपना रिव्यू दिया है। उन्होंने धुरंधर को फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक वॉर्निंग की तरह माना है।
राम गोपाल ने ट्वीट किया जिसमें लिखा है, ‘मुझे लगता है कि आदित्य धर की फिल्म ने पूरा और अकेले ही भारतीय सिनेमा का फ्यूचर चेंज कर दिया है चाहे नॉर्थ हो या साउथ। धुरंधर ने जो अचीव किया है वो सिर्फ स्केल में नहीं बल्कि ऐसा कुछ है जो कभी किसी ने एक्सपीरियंस नहीं किया। आदित्य ने ना सिर्फ यहां सीन डायरेक्टर किए हैं बल्कि उन्होंने करेक्टर्स और हम दर्शकों को, दोनों के स्टेट ऑफ माइंड का ध्यान रखा।’यह फिल्म दिखावा नहीं करती है
राम ने लिखा, ‘यह फिल्म ना सिर्फ आपका अटेन्शन मांगती है बल्कि कमांड भी करती ...









