Sunday, May 10खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में BJP-महायुति की ऐतिहासिक जीत…. PM बोले- जनता को धन्यवाद

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में BJP-महायुति की ऐतिहासिक जीत…. PM बोले- जनता को धन्यवाद

राज्य, राष्ट्रीय
मुम्बई। महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों (Maharashtra Local Body Elections) में भाजपा-महायुति गठबंधन (BJP-Mahayuti alliance) की ऐतिहासिक जीत ने एक बार फिर राज्य में विकास की लहर को मजबूत कर दिया है। जनता ने नगर परिषदों और नगर पंचायतों में भारी बहुमत से महायुति को समर्थन दिया, जिससे भाजपा ने कई नए रिकॉर्ड अपने नाम किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने इस जीत पर महाराष्ट्र की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जनकेंद्रित विकास में उनकी अटूट आस्था का प्रमाण है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि महाराष्ट्र विकास के साथ मजबूती से खड़ा है। नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव में भाजपा और महायुति को आशीर्वाद देने के लिए महाराष्ट्र की जनता का आभारी हूं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि यह जनकेंद्रित विकास के हमारे दृष्टिकोण में विश्वास को दर्शाता है। हम राज्य भर...
T20I में 4000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी स्मृति मंधाना, रचा इतिहास

T20I में 4000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी स्मृति मंधाना, रचा इतिहास

Uncategorized
नई दिल्ली। वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 (Women's World Cup 2025) का खिताब जीतने के बाद हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की अगुवाई वाली टीम इंडिया (Team India) पहली बार कल यानी रविवार, 21 दिसंबर को एक्शन में नजर आई। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ विशाखापट्टनम में हुए पहले T20I में 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। इस दौरान टीम इंडिया की स्टार ओपनिंग बैटर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने इतिहास रच दिया। मंधाना ने श्रीलंका द्वारा मिले 122 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 25 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने वह उपलब्धि हासिल की जो आज तक कोई भारतीय महिला क्रिकेट नहीं कर पाई। स्मृति मंधाना वुमेंस T20I क्रिकेट में 4000 रन का आंकड़ा छूने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई है। जी हां, मंधाना के नाम अब T20I क्रिकेट में कुल 4007 रन है, जो उन्होंने 154 मैचों की 148 पारियों में बनाए हैं। मंधाना अपने T20I ...
MP: सतना में नवनिर्मित सड़क को मंत्री ने जूते से रगड़ा तो उखड़ गई डामर… रद्द किया टेंडर

MP: सतना में नवनिर्मित सड़क को मंत्री ने जूते से रगड़ा तो उखड़ गई डामर… रद्द किया टेंडर

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
सतना। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना जिले (Satna district) में PWD के भ्रष्टाचार की पोल उस वक्त खुल गई है, जब नवनिर्मित डामर की सड़क (Newly Constructed Road) प्रदेश की राज्यमंत्री के पैरों की मार/चोट भी नहीं सह सकी। नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी (Pratima Bagri) ने जब नवनिर्मित डामर की सड़क पर अपना पैर रगड़ा, तो डामर उखड़कर बिखर गया। सड़क की यह दुर्दशा देख मंत्री का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मौके पर ही PWD के कार्यपालन यंत्री की क्लास लगा दी और ठेकेदार राजेश कैला का टेंडर तत्काल निरस्त करने का फरमान सुना दिया है। सड़क पर पैर रगड़ते ही उखड़ गया डामरदरअसल मामला कोठी तहसील के पोड़ी-मनकहरी मार्ग का है। यहाँ लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 3 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। रविवार शाम जब मंत्री प्रतिमा बागरी नैना कोठी क्षेत्र से गुजर रही थीं, तो चमचमाती नई सड...
पुतिन की प्रेस कॉफ्रेंस में ही पत्रकार ने गर्लफ्रेंड को कर दिया प्रपोज

पुतिन की प्रेस कॉफ्रेंस में ही पत्रकार ने गर्लफ्रेंड को कर दिया प्रपोज

Uncategorized
मुंबई। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सभी लोग ठहाका लगाने लगे। युद्ध और आर्थिक चुनौती के बीच हो रही प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। इतना ही नहीं पत्रकार ने राष्ट्रपति पुतिन से भी शादी में आने का निवेदन किया। उन्होंने यह भी कहा कि महंगाई के चलते वह अपना घर नहीं बसा पा रहे हैं, जबकि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पिछले 8 साल से रिलेशनशिप में हैं। राष्ट्रपति पुतिन की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्थानीय अखबार के रिपोर्टर किरिल बजानोव पर सबकी निगाहें अटकी थीं। उनके हाथ में एक बैनर था जिसपर लिखा था, मैं शादी करना चाहता हूं। 23 साल के पत्रकार ने कहा, मुझे पता है कि मेरी गर्लफ्रेंड भी यह प्रेस कॉन्फ्रेंस देख रही है। ओलेका, क्या तुम मुझसे शादी करोगी? इसके बाद पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा। राष्ट्रपति पुतिन भी म...
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल, इस सीन पर खूब लगे ठहाके

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल, इस सीन पर खूब लगे ठहाके

मनोरंजन
मुंबई। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल दिखा रही है, जिसकी उम्मीद शायद ही किसी को थी। बॉलीवुड को साल 2025 की एक दमदार अलविदा दिला रही इस फिल्म में कई चीजें जहां बहुत सटीक प्लानिंग के साथ की गई हैं, वहीं कुछ ऐसी भी हैं जिन्हें प्लान नहीं किया गया, बस यूं ही शूटिंग के दौरान अचानक किसी को कुछ सूझा और जब टेक लिया गया तो बात बन गई। इसी तरह का एक सीन है जब रणवीर सिंह अपनी गैंग के साथ बाबू डकैत को दबोचने निकलते हैं। फिल्म में लोगों को खूब भाया था वो सीनहमजा अली मजारी जब बाबू डकैत को दबोचने का प्लान बनाते हैं, तो पूरी टोली उनके प्लान को फॉलो करती है। हमजा एक खास वक्त चुनते हैं और पूरी टोली के साथ उस दिन ल्यारी की गलियों में बाबू डकैत की गैंग को खत्म करना शुरू कर देते हैं। लेकिन इस बीच एक अजीब और फनी सिचुएशन तब बन जाती है जब डोंगा रास्ता समझाते हुए इमरान का नाम ले देता है। पूछन...
कार्तिक-अनन्या की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा…’ OTT पर होगी रिलीज

कार्तिक-अनन्या की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा…’ OTT पर होगी रिलीज

मनोरंजन
मुंबई। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के लिए खबरों में बने हुए हैं। फिल्म इस हफ्ते क्रिसमस पर रिलीज हो रही है। धुरंधर के धमाके के बीच ये फिल्म कितनी कमाई कर पाती है। ये देखना मजेदार होगा। दोनों एक्टर्स इस समय फिल्म को सफल बनाने के लिए जबरदस्त प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच फिल्म के इंतजार में बैठे फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है। फिल्म की OTT रिलीज की जानकारी सामने आ गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक और अनन्या की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को आने वाले दिनों में अमेज़न प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा। शुरुआत में फिल्म को रेंट करके देखा जा सकेगा और फिर बाद में प्लेटफार्म पर फ्री में देखी जा सकेगी। थिएटर रिलीज के 6 हफ्तों बाद फिल्म OTT प्लेटफार्म पर पहुंचती है। ऐसे में माना जा रहा है कि ये फिल्म 5 फरवरी से अमेज़न प्राइम वीडियो...
43 साल बाद ‘नदिया के पार’ फिर होगी बड़े पर्दे पर रिलीज

43 साल बाद ‘नदिया के पार’ फिर होगी बड़े पर्दे पर रिलीज

मनोरंजन
मुंबई। साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म 'नदिया के पार' उस दौर की सुपरहिट क्लासिक फिल्म थी। सचिन पिलगांवकर और साधना सिंह स्टारर यह फिल्म केशव प्रसाद मिश्र के नॉवल 'कोहबर की शर्त' के पहले हिस्से पर आधारित बताई जाती है और इसकी शूटिंग यूपी के जौनपुर में की गई थी। राजश्री प्रोडक्शन्स की इस फिल्म में ग्रामीण परिवेश को जितनी खूबसूरती से दिखाया गया, उसने लोगों का दिल जीत लिया, लेकिन अब 43 साल बाद यह फिल्म एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 'नदिया के पार' की स्क्रीनिंग बिहार स्टेट फिल्म डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कॉर्पोरेशन के वीकली प्रोग्राम 'कॉफी विद फिल्म' के तहत 'हाउस ऑफ वैराइटी', 'रीजेंट सिनेमा कैम्पस' और 'गांधी मैदान' में रखी जा रही है। यह बिहार सरकार की तरफ से शुरू किया गया एक कार्यक्रम है जिसके जरिए युवाओं को बिहार की संस्कृति और वहां की जमीन से जोड़ा जा सके।महज 18 लाख रुपये में ब...
सलमान-माधुरी की फिल्म हम आपके हैं कौन की चमेली अब दिखती है ऐसी, पहचान पाना मुश्किल

सलमान-माधुरी की फिल्म हम आपके हैं कौन की चमेली अब दिखती है ऐसी, पहचान पाना मुश्किल

मनोरंजन
मुंबई। 1994 में सलमान खान और माधुरी दीक्षित के करियर की सबसे बड़ी फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने ना सिर्फ कमाई का रिकॉर्ड बनाया था बल्कि ऑडियंस को भी खूब एंटरटेन किया। सूरज बडजात्या के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की पारिवारिक कहानी ने दिल को छू लिया था। गाने यादगार बन गए। एक्टर्स की परफॉर्मेंस और किरदार अमर हो गए। इस फिल्म के हर किरदार की अपनी अलग भूमिका थी और उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। इसी फिल्म में दो ऐसे भी किरदार थे जो थे तो घर के नौकर लेकिन उन्हें फिल्म में परिवार के सदस्य के तौर पर पेश किया गया था। फिल्म में लल्लू और चमेली का किरदार निभाने वाले एक्टर लक्ष्मीकांत बेर्डे और प्रिया बेर्डे तो आपको याद ही होंगे।हम आपके हैं कौन में लल्लू का किरदार मराठी सिनेमा के मशहूर एक्टर लक्ष्मीकांत ने निभाया था। इनके साथ प्रिया चमेली के किरदार में नजर आई थीं। इसी फिल्म के बाद दोनों...
अमेरिकी तकनीक और चीनी निगरानी… नेपाल बना ‘डिजिटल जेल’, हर हरकत पर CCTV की नजर

अमेरिकी तकनीक और चीनी निगरानी… नेपाल बना ‘डिजिटल जेल’, हर हरकत पर CCTV की नजर

Uncategorized
काठमांडु। काठमांडू (Kathmandu) की अव्यवस्थित गलियों और भीड़भाड़ के ऊपर, बौद्धनाथ स्तूप का सफेद गुंबद एक मूक प्रहरी की तरह खड़ा है। इसके शिखर पर सुनहरा कलश और चारों दिशाओं में बनी बुद्ध की शांत, चौकस आंखें- जो मानो नीचे घट रही हर हलचल को देख रही हों। दशकों तक ये आंखें तिब्बती शरणार्थियों (Tibetan refugees) के लिए सुरक्षा और आश्रय का प्रतीक रहीं जो अपनी मातृभूमि में चीनी दमन से भागकर आए थे। लेकिन आज, तिब्बती शरणार्थियों पर कहीं अधिक दुर्भावनापूर्ण आंखें नजर रख रही हैं: हजारों चीनी सीसीटीवी कैमरे (Chinese CCTV cameras) यहां सड़कों के कोनों और छतों पर लगे हैं और नीचे हर हरकत पर नजर रखते हैं। इस गहन निगरानी ने एक समय विश्वव्यापी गूंज पैदा करने वाले 'फ्री तिब्बत' आंदोलन को दबा दिया है। नेपाल अब उन कम से कम 150 देशों में शामिल है, जहां चीनी कंपनियां निगरानी तकनीक निर्यात कर रही हैं। वियतनाम मे...
आर्थिक संकट से जूझ रहे Pak को बड़ी राहत.. वर्ल्ड बैंक ने भी दी 70 करोड़ डॉलर के कर्ज को मंजूरी

आर्थिक संकट से जूझ रहे Pak को बड़ी राहत.. वर्ल्ड बैंक ने भी दी 70 करोड़ डॉलर के कर्ज को मंजूरी

Uncategorized
इस्लामाबाद। आर्थिक संकट (Economic crisis) से जूझ रहे पाकिस्तान (Pakistan) को अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से लगातार राहत मिल रही है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund- IMF) से बड़ी राशि की मंजूरी के बाद अब वर्ल्ड बैंक (World Bank) ने भी पाकिस्तान के लिए करोड़ों डॉलर का ऐलान किया है। वर्ल्ड बैंक ने शुक्रवार को कहा कि उसने पाकिस्तान को 700 मिलियन डॉलर (70 करोड़ डॉलर) की वित्तीय सहायता को मंजूरी दे दी है। यह राशि एक बहुवर्षीय पहल के तहत दी जा रही है, जिसका उद्देश्य देश की मैक्रोइकोनॉमिक स्थिरता को मजबूत करना और सार्वजनिक सेवाओं की डिलीवरी में सुधार करना है। विश्व बैंक के मुताबिक, यह धनराशि समावेशी विकास के लिए सार्वजनिक संसाधन – बहु-चरणीय प्रोग्रामेटिक दृष्टिकोण (PRID-MPA) के अंतर्गत जारी की जाएगी। इस कार्यक्रम के तहत पाकिस्तान को कुल मिलाकर 1.35 अरब डॉलर तक की वित...