‘अवतार 3’ में गोविंदा की हुई एंट्री? जानिए वायरल फोटो-वीडियो का क्या है सच?
नई दिल्ली। जेम्स कैमरून की ‘अवतार’ को लेकर गोविंदा के दावे आज भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है. एक्टर ने दावा किया था कि ‘अवतार’ के लिए वो पहली पसंद थे और उन्होंने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था. गोविंदा अपने इन दावों के लिए सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी हुए थे. उनकी पत्नी सुनीता ने भी एक्टर के इस बयान पर तंज कसते हुए कहा था कि उन्हें भी नहीं पता कि आखिर गोविंदा को ये फिल्म कब ऑफर हुई. अब एक बार फिर गोविंदा ‘अवतार’ की वजह से खबरों में हैं. इन दिनों ‘अवतार 3’ से गोविंदा की एक फोटो वायरल हो रही है जिसके बाद से चर्चाएं हैं कि क्या गोविंदा इस फिल्म में कैमियो में नजर आ रहे हैं. तो चलिए जानते हैं कि आखिर इंटरनेट पर छाई इस तस्वीर का सच क्या है?
दरअसल, फिल्म अवतार 3 से गोविंदा की ये फोटो और क्लिप एआई जेनरेटेड हैं. एआई द्वारा बनाई गई इस फोटो के बाद से कयास लगने लगे कि शायद गोविंदा अवतार 3 में कैमि...









