Monday, August 31खबर जो असर करे |
Shadow

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहु-स्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के लिए वैज्ञानिकों को दी बधाई

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सामरिक शक्ति लगातार बढ़ती जा रही है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित बहु-स्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली और मध्यम दूरी की एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मिसाइल प्रणाली की अभूतपूर्व सफलता के लिए डीआरडीओ के सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *