Monday, May 11खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

ट्रंप को शांति पुरस्कार से सम्मानित करेगा इस्राइल…. नेतन्याहू बोले- इनके लिए हम तोड़ रहे परंपरा

ट्रंप को शांति पुरस्कार से सम्मानित करेगा इस्राइल…. नेतन्याहू बोले- इनके लिए हम तोड़ रहे परंपरा

Uncategorized
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Israel's highest civilian honor) इस्राइल शांति पुरस्कार (Israel Peace Prize) से सम्मानित किया जाएगा। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Prime Minister Benjamin Netanyahu) ने सोमवार को फ्लोरिडा में राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात के बाद एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये एलान किया। नेतन्याहू ने एलान करते हुए कहा कि इस्राइली सरकार ने फैसला किया है कि राष्ट्रपति ट्रंप को इस्राइल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाए। 80 साल में यह पुरस्कार किसी भी गैर इस्राइली नागरिक को नहीं दिया गया है और पहली बार है कि शांति श्रेणी में यह पुरस्कार दिया जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी इस एलान पर खुशी जताई और कहा कि यह सम्मान उनके लिए अनापेक्षित था। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस्राइली ...
MP: नर्मदा तट पर पेशाब… भड़के IAS अफसर ने युवक को जड़े थप्पड़, जमीन में गाड़ने की दी धमकी

MP: नर्मदा तट पर पेशाब… भड़के IAS अफसर ने युवक को जड़े थप्पड़, जमीन में गाड़ने की दी धमकी

मध्य प्रदेश, राज्य
नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नरसिंहपुर जिले (Narsinghpur district) में नर्मदा नदी (Narmada River) पर बने एक घाट से कुछ दूरी पर एक युवक को पेशाब करता देख एक IAS अधिकारी का पारा इतना चढ़ गया कि उन्होंने उसे दो थप्पड़ रसीद कर दिए। इतना ही नहीं उनकी देखादेखी उनके गार्ड ने भी युवक को एक चांटा जड़ दिया। हाथ उठाने वाले अधिकारी की पहचान गजेंद्र नागेश (Gajendra Nagesh) के रूप में हुई है, और इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो गया है, जिसमें नागेश उस युवक को गालियां देते और थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। घटना के वक्त वहां मौजूद लोगों ने बताया कि युवक घाट के पीछे पेशाब करने के लिए गया था, तभी वहां आरोपी अधिकारी आ पहुंचे और उसे समझाने की बजाय उस पर हाथ उठाया शुरू कर दिया। एक रिपोर्ट के अनुसार अधिकारी ने जिस युवक को सरेआम थप्पड़ मारे उसकी पहचान बृजेश नौरिया के रूप में हुई है, जो कि घाट के पा...
MP: अशोकनगर में कुख्यात सट्टा किंग के 3 मंजिला होटल पर चला प्रशासन का बुलडोजर

MP: अशोकनगर में कुख्यात सट्टा किंग के 3 मंजिला होटल पर चला प्रशासन का बुलडोजर

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
अशोकनगर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के अशोकनगर (Ashoknagar) में प्रशासन ने होटल आजाद पैलेस (Hotel Azad Palace) पर बुलडोजर (Bulldozer) चला दिया। बिना अनुमति निर्माण और नियमों के उल्लंघन के कारण तीन मंजिला होटल के अगले और पिछले हिस्से को जमींदोज कर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। मौके पर ड्रोन भी तैनात किए गए थे। यह होटल आजाद खान नाम के शख्स का बताया जाता है। आजाद खान जेल में बंद है। इससे पहले उसके फार्म हाउस पर भी कार्रवाई की जा चुकी है। क्या आरोप?आजाद खान पर ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क चलाने का आरोप है। उसका नाम कई आपराधिक मामलों में भी सामने आया है। ये सारे प्रकरण जांच की केंद्र और न्यायिक दायरे में हैं। प्रशासन की मुख्य कार्रवाई उसके तीन मंजिला होटल आजाद पैलेस पर हुई। नगर पालिका की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर होटल के अवैध हिस्सों को जमींदोज कर दिया। इस कार्रवाई को अ...
IndW vs SLW : पांचवां और आखिरी T20I मैच आज…. जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

IndW vs SLW : पांचवां और आखिरी T20I मैच आज…. जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

Uncategorized
नई दिल्ली। इंडिया वर्सेस श्रीलंका (India Women vs Sri Lanka Women) 5 मैच की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी टी20 (5th T20I) मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है। इस सीरीज में जीत का चौका लगाने वाली हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की अगुवाई वाली टीम इंडिया की नजरें आज मेहमानों का सूपड़ा साफ करने पर होगी। भारत ने आज तक श्रीलंका को 5 मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं किया है, ऐसे में टीम इंडिया की नजरें इस मुकाम को भी हासिल करने पर होगी। तिरुवनंतपुरम में यह सीरीज का लगातार तीसरा मैच है। पिछले मुकाबले में रनों की खूब बरसात हुई थी। दोनों टीमों ने मिलकर 412 रन बनाए थे। आईए एक नजर आज के मैच की पिच रिपोर्ट (Pitch report) पर डालते हैं- तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में अभी तक खेले दोनों टी20 मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज की है। पहले मुकाबले में भारत ने रेणुका सिंह ठाकुर की का...
BJP में स्वागत है… CM मोहन यादव ने RSS की तारीफ पर दिग्विजय सिंह को दिया ऑफर

BJP में स्वागत है… CM मोहन यादव ने RSS की तारीफ पर दिग्विजय सिंह को दिया ऑफर

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने भाजपा (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) (Rashtriya Swayamsevak Sangh - RSS) की संगठनात्मक शक्ति की प्रशंसा करने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने दिग्विजय को राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री ने ठुकरा दिया। दिग्विजय सिंह ने शनिवार को आरएसएस-भाजपा की संगठनात्मक शक्ति की सराहना करते ‘एक्स’ पर एक पुरानी तस्वीर साझा की थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आगे की तरफ नीचे बैठे हुए हैं तथा उनके पीछे भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने पोस्ट में कहा था, ‘‘कोरा वेबसाइट पर मुझे यह फोटो मिला। बहुत ही प्रभावशाली है। किस प्रकार आ...
हमास का झूठ और इजरायल का वीडियो सबूत; IDF ने दिखाई असली क्रूरता

हमास का झूठ और इजरायल का वीडियो सबूत; IDF ने दिखाई असली क्रूरता

Uncategorized
तेलअवीव। 7 अक्टूबर 2023 का दिन इतिहास के पन्नों में काले अक्षरों में दर्ज हो गया है। इसी दिन हमास के आतंकवादियों ने इजरायल पर हमला किया था, जिसमें कई निर्दोष नागरिक मारे गए, अपहरण कर लिए गए और क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं। दुनिया ने देखा कि आतंकवाद कितना खूंखार हो सकता है और यह किसी भी सीमा को लांघ सकता है। इस घटना के दो साल बाद भी हमास हमले से इनकार कर रहा है और अपना एकतरफा संस्करण दुनिया के सामने पेश कर रहा है। वहीं, इज़रायल रक्षा बल (IDF) ने एक वीडियो फुटेज जारी करके हमास को जवाब दिया है और उसकी पोल खोल दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में IDF ने कहा कि हमास ने 42 पन्नों का एक दस्तावेज जारी किया है, जिसमें दावा किया गया है कि 7 अक्टूबर के नरसंहार के दौरान उसने नागरिकों को निशाना नहीं बनाया। यह दस्तावेज नागरिकों की हत्या, बच्चों की हत्या और यौन हिंसा से इनकार करता ...
महत्वाकांक्षा नहीं, बल्कि यह दुनिया की जरूरत है कि हम विश्वगुरु बनें : भागवत

महत्वाकांक्षा नहीं, बल्कि यह दुनिया की जरूरत है कि हम विश्वगुरु बनें : भागवत

राज्य, राष्ट्रीय
हैदराबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि भारत को एक बार फिर 'विश्वगुरु' बनने की दिशा में काम करना चाहिए। कहा कि यह कोई महत्वाकांक्षा नहीं, बल्कि दुनिया की ज़रूरत है। रविवार को हैदराबाद में ‘विश्व संघ शिविर’ को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि करीब 100 साल पहले योगी अरविंद ने घोषणा की थी कि सनातन धर्म का पुनरुत्थान ईश्वर की इच्छा है और उसके लिए हिंदू राष्ट्र का उदय आवश्यक है। वह समय अब आ गया है। उन्होंने कहा कि देश को 'विश्वगुरु' बनने के लिए संघ के प्रयासों सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संघ व्यक्तियों के विकास और उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए विभिन्न कार्यस्थलों पर रखने पर ध्यान केंद्रित करता है। तकनीकों पर मानवीय नियंत्रण जरूरी संघ प्रमुख ने कहा कि सोशल मीडिया और एआई जैसी तरक्की तो होंगी ही, लेकि...
छात्र एंजेल चकमा की हत्‍या करने वाला नेपाली निकला, त्रिपुरा में आक्रोश की लहर

छात्र एंजेल चकमा की हत्‍या करने वाला नेपाली निकला, त्रिपुरा में आक्रोश की लहर

राष्ट्रीय
देहरादून । त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की देहरादून में हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। त्रिपुरा से लेकर उत्तराखंड तक इस पर भारी बवाल मचा है। उत्तराखंड सरकार ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि इस तरह की कोई भी घटना प्रदेश में स्वीकार्य नहीं है। सरकार अराजक तत्वों से सख्ती से निपटेगी। इस तरह की घटनाओं में संलिप्त रहने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और पुलिस को अंदेशा है कि वह नेपाल भाग गया है। नेपाल से मामले में सहयोग मांगा गया है। त्रिपुरा के उनकोटी जिले के नंदानगर निवासी छात्र एंजेल चकमा की सेलाकुई देहरादून में हत्या के मामले में पांच आरोपितों को अभी तक पकड़ा जा चुका है। इनमें से दो आरोपित नाबालिग हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है। एक फरार आरोपित की धर-पकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उस पर 25...
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता का आरोप, पैसों की जरूरत होगी तभी सुनाया ऐसा फैसला

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता का आरोप, पैसों की जरूरत होगी तभी सुनाया ऐसा फैसला

राष्ट्रीय
नई दिल्ली । उन्नाव दुष्कर्म में दोषी कुलदीप सेंगर पर कोर्ट के फैसले ने बहन-बेटियों को डरा दिया है। अगर ऐसे दुष्कर्म के दोषी को जमानत मिल रही है तो यह देश में पहला फैसला है। बहन-बेटियां अपने घर से नहीं निकलेंगी। उनकी पढ़ाई नहीं हो पाएगी। हमें सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है। वहां से हमें न्याय मिलेगा। यह कहते हुए उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के आंसू छलक उठे। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता अपनी माता के साथ रविवार को जंतर मंतर पर सेंगर की जमानत के फैसला का विरोध करने पहुंची थीं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि फैसला सुनाने वाले जज को पैसों की जरूरत हो सकती है तभी इस तरह का फैसला सुनाया है। साथ ही, उन्होंने सीबीआई के जांच अधिकारी पर भी इस तरह के आरोप लगाए हैं। हिंदी में बहस होती तो जीत कर लाती फैसलापीड़िता ने कहा कि अगर यह बहस हिंदी में हुई होती तो मैं खुद कोर्ट से यह फैसला जीत के लाती। उन्होंने बताया कि वह प्रधानम...
RSS की तारीफ करने वाले दिग्विजय से जब मिले राहुल गांधी, हाथ मिलाया और फिर बोले, आपने…

RSS की तारीफ करने वाले दिग्विजय से जब मिले राहुल गांधी, हाथ मिलाया और फिर बोले, आपने…

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
नई दिल्ली । आरएसएस और भाजपा की तारीफ करने वाले दिग्विजय सिंह ने रविवार को राहुल गांधी से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात, कांग्रेस स्थापना दिवस पर इंदिरा भवन स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान दिग्विजय सिंह से हाथ मिलाते हुए राहुल गांधी ने शिकायत भी दर्ज कराई। एनडीटीवी के मुताबिक उन्होंने दिग्विजय सिंह से मजाकिया लहजे में कहा, ‘कल आपने बदमाशी की।’ उनकी इस बात पर वहां मौजूद पार्टी के अन्य नेता हंस पड़े। इस दौरान वहां पर सोनिया गांधी भी मौजूद थीं। कांग्रेस स्थापना दिवस समारोहों के बाद पार्टी मुख्यालय में नेताओं के लिए चाय और नाश्ता का इंतजाम किया गया। इस दौरान, दिग्विजय सिंह और राहुल गांधी करीब आए। इसी दौरान राहुल गांधी ने यह टिप्पणी की। चौबीस घंटे पहले, दिग्विजय सिंह ने नरेंद्र मोदी की लाल कृष्ण आडवाणी के साथ एक पुरानी तस्वीर का हवाला देते हुए आरएसएस-भाजपा गठबंधन की ...