Monday, June 22खबर जो असर करे |
Shadow

भारत की EU के साथ दिसंबर में होगी ऐतिहासिक FTA डील… फरवरी तक लागू करने की तैयारी

नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने रविवार ( 21 जून 2026) को भारत और 27 देशों के संगठन यूरोपीय संघ ( EU) के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement – FTA) इस साल दिसंबर 2026 तक हस्ताक्षरित होने की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री ने मुंबई में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के साथ बातचीत में बताया कि यह ऐतिहासिक समझौता अगले साल फरवरी-मार्च 2026 के दौरान पूरी तरह लागू हो सकता है।


बता दें कि भारत (India) और यूरोपीय यूनियन (European Union) ने इसी साल फरवरी 2026 वार्ता के निष्कर्ष का ऐलान किया था. इसे ट्रेडिंग की दुनिया में ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ यानी सभी समझौतों की मां कहा जा रहा है. इस घोषणा के साथ वाणिज्य मंत्री ने कहा कि अब तकरीबन शून्य शुल्क के साथ पूरा यूरोपियन मार्केट हमारे लिए खुल जाएगा. इस डील के लागू होने के बाद भारत के व्यापारिक रिश्तों को नई उड़ाने मिलने वाली है. पीयूष गोयल ने यह भी कहा कि पूरा विश्व भारत को इस समय काफी उम्मीदों के साथ देख रहा है।


व्यापार में आएगा बड़ा उछाल
भारत-EU समझौते के तहत इंडियन शिपमेंट्ल के तकरीबन 93 फीसदी हिस्से को यूरोपियन मार्केट में बिना किसी शुल्क के यानी ड्यूटी फ्री में पहुंच मिलेगी. इसका डायरेक्ट प्रॉफिट इंडियन एक्सपोर्टर्स और लोकल इंडस्ट्रीज को मिलेगा. इसके साथ ही EU से भारत आने वाली लग्जरी गाड़ियों और एल्कोहल पर इंपोर्ट ड्यूटी कम होगा. इससे भारत में ये प्रोडक्ट्स सस्ते दाम में उपलब्ध होंगे. आर्थिक आंकड़ों से साफ देखा जाए, तो यह बेहद मजबूत साझेदारी है. भारत-EU मिलकर ग्लोबल GDP का 25 फीसदी हिस्सा संभालते हैं. इसके अलावा दोनों पक्ष इंटरनेशनल ट्रेड का एक-तिहाई यानी तकरीबन 11 ट्रिलियन डॉलर ( लगभग 10,38,52,380.5 करोड़ रुपये) का प्रतिनिधित्व करते हैं>


अमेरिका-कनाडा के साथ वार्ता तेज
पीयूष गोयल की ओर से ग्लोबल लेवल पर भारत के लगातार बढ़ते दबदबे का भी जिक्र किया गया. उन्होंने बताया कि इस हफ्ते अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर भारत की यात्रा पर हैं. इस दौरान दोनों नेता व्यापार समझौते को लेकर अहम वार्ता करेंगे. इसके अलावा फ्रांस में G7 समिट के दौरान कनाडाई पीएम की ओर से भी भारत के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते को इसी साल अंतिम रूप देने की इच्छा जाहिर की गई है. बता दें कि भारत-कनाडा के बीच व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते के लिए मई 2026 में दूसरे दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *