अमेजन का भारत में बड़ा दांव: 2030 तक 48 अरब डॉलर निवेश की योजना, एआई और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा फोकस
नई दिल्ली। वैश्विक ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने भारत में अपने कारोबार के विस्तार को लेकर बड़ी योजना का ऐलान किया है। कंपनी के सीईओ एंडी जैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान भारत में 2030 तक 48 अरब डॉलर से अधिक निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है।
कंपनी ने बताया कि भारत में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के लिए 13 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश किया जाएगा। इसके बाद 2026 से 2030 के बीच एआई और क्लाउड क्षेत्र में अमेजन का कुल निवेश 21 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा। इस निवेश से मुंबई और हैदराबाद स्थित एडब्ल्यूएस डेटा सेंटर की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
कंपनी के अनुसार इस निवेश से स्टार्टअप, उद्योगों और सरकारी संस्थानों को अत्याधुनिक एआई चिप, मैनेज्ड एआई सर्विस, सुरक्षित क्लाउड तकनीक और डेवलपर टूल उपलब्ध होंगे। इससे भारतीय कंपनियों को तेजी से नवाचार करने और वैश...









