Thursday, June 25खबर जो असर करे |
Shadow

अमेजन का भारत में बड़ा दांव: 2030 तक 48 अरब डॉलर निवेश की योजना, एआई और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली। वैश्विक ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने भारत में अपने कारोबार के विस्तार को लेकर बड़ी योजना का ऐलान किया है। कंपनी के सीईओ एंडी जैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान भारत में 2030 तक 48 अरब डॉलर से अधिक निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है।

कंपनी ने बताया कि भारत में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के लिए 13 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश किया जाएगा। इसके बाद 2026 से 2030 के बीच एआई और क्लाउड क्षेत्र में अमेजन का कुल निवेश 21 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा। इस निवेश से मुंबई और हैदराबाद स्थित एडब्ल्यूएस डेटा सेंटर की क्षमता बढ़ाई जाएगी।

कंपनी के अनुसार इस निवेश से स्टार्टअप, उद्योगों और सरकारी संस्थानों को अत्याधुनिक एआई चिप, मैनेज्ड एआई सर्विस, सुरक्षित क्लाउड तकनीक और डेवलपर टूल उपलब्ध होंगे। इससे भारतीय कंपनियों को तेजी से नवाचार करने और वैश्विक स्तर पर अपनी सेवाओं का विस्तार करने में मदद मिलेगी।

ई-कॉमर्स और डिलीवरी नेटवर्क का होगा विस्तार

अमेजन भारत में अपने ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स कारोबार को मजबूत करने के लिए ऑपरेशनल नेटवर्क में भी निवेश जारी रखेगा। कंपनी इस साल देशभर में 20 से अधिक नए फुलफिलमेंट सेंटर और 100 से ज्यादा नए लास्ट माइल डिलीवरी स्टेशन शुरू करने की योजना बना रही है। इससे विशेष रूप से टियर-3 और टियर-4 शहरों में डिलीवरी सेवाएं और तेज होंगी।

कंपनी ने डिलीवरी एसोसिएट्स के लिए ‘सम्मान’ कार्यक्रम भी शुरू किया है। इसके तहत डिलीवरी कर्मचारियों को बीमा, सरकारी योजनाओं से जुड़ाव, वित्तीय सहायता और बच्चों की शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।

भारत में अब तक बड़े पैमाने पर निवेश

अमेजन ने बताया कि 2010 से 2030 के बीच भारत में उसका कुल निवेश 88 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगा। कंपनी के मुताबिक उसने अब तक 12 मिलियन छोटे कारोबारियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा है, 20 अरब डॉलर से अधिक के ई-कॉमर्स निर्यात में मदद की है और करीब 28 लाख रोजगार के अवसर पैदा किए हैं।

कंपनी ने भारत में 1 करोड़ से अधिक लोगों को क्लाउड तकनीक का प्रशिक्षण देने का भी दावा किया है। आने वाले वर्षों में अमेजन का लक्ष्य 38 लाख रोजगार, 80 अरब डॉलर के निर्यात और 1.5 करोड़ छोटे व्यवसायों को एआई से जोड़ने का है।

एंडी जैसी बोले- भारत कंपनी के लिए अहम बाजार

अमेजन के सीईओ एंडी जैसी ने कहा कि भारत कंपनी के लिए बेहद महत्वपूर्ण बाजार है। उन्होंने कहा कि ई-कॉमर्स, एआई, क्लाउड और मनोरंजन जैसे क्षेत्रों में कंपनी तेजी से आगे बढ़ रही है। भारत की प्राथमिकताओं के अनुरूप कंपनी डिजिटलाइजेशन, रोजगार सृजन और छोटे व्यवसायों को मजबूत करने पर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में 48 अरब डॉलर से अधिक का निवेश भारत के विकास में कंपनी के योगदान को और मजबूत करेगा।

एआई और क्लाउड सेक्टर में बढ़ेगी क्षमता

कंपनी ने बताया कि निवेश के जरिए भारत में एआई और क्लाउड सेवाओं की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इससे ग्राहकों को डेटा सुरक्षा, स्थानीय स्तर पर डेटा स्टोरेज और आधुनिक तकनीक तक बेहतर पहुंच मिलेगी।

अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) के जरिए कई भारतीय कंपनियां और सरकारी संस्थान एआई आधारित सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें स्वास्थ्य, बैंकिंग, ई-कॉमर्स और शिक्षा क्षेत्र की कई संस्थाएं शामिल हैं।

अमेजन का भारत में बड़ा दांव: 2030 तक 48 अरब डॉलर निवेश की योजना, एआई और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली, (हि.स.)। वैश्विक ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने भारत में अपने कारोबार के विस्तार को लेकर बड़ी योजना का ऐलान किया है। कंपनी के सीईओ एंडी जैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान भारत में 2030 तक 48 अरब डॉलर से अधिक निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है।

कंपनी ने बताया कि भारत में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के लिए 13 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश किया जाएगा। इसके बाद 2026 से 2030 के बीच एआई और क्लाउड क्षेत्र में अमेजन का कुल निवेश 21 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा। इस निवेश से मुंबई और हैदराबाद स्थित एडब्ल्यूएस डेटा सेंटर की क्षमता बढ़ाई जाएगी।

कंपनी के अनुसार इस निवेश से स्टार्टअप, उद्योगों और सरकारी संस्थानों को अत्याधुनिक एआई चिप, मैनेज्ड एआई सर्विस, सुरक्षित क्लाउड तकनीक और डेवलपर टूल उपलब्ध होंगे। इससे भारतीय कंपनियों को तेजी से नवाचार करने और वैश्विक स्तर पर अपनी सेवाओं का विस्तार करने में मदद मिलेगी।

ई-कॉमर्स और डिलीवरी नेटवर्क का होगा विस्तार

अमेजन भारत में अपने ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स कारोबार को मजबूत करने के लिए ऑपरेशनल नेटवर्क में भी निवेश जारी रखेगा। कंपनी इस साल देशभर में 20 से अधिक नए फुलफिलमेंट सेंटर और 100 से ज्यादा नए लास्ट माइल डिलीवरी स्टेशन शुरू करने की योजना बना रही है। इससे विशेष रूप से टियर-3 और टियर-4 शहरों में डिलीवरी सेवाएं और तेज होंगी।

कंपनी ने डिलीवरी एसोसिएट्स के लिए ‘सम्मान’ कार्यक्रम भी शुरू किया है। इसके तहत डिलीवरी कर्मचारियों को बीमा, सरकारी योजनाओं से जुड़ाव, वित्तीय सहायता और बच्चों की शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।

भारत में अब तक बड़े पैमाने पर निवेश

अमेजन ने बताया कि 2010 से 2030 के बीच भारत में उसका कुल निवेश 88 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगा। कंपनी के मुताबिक उसने अब तक 12 मिलियन छोटे कारोबारियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा है, 20 अरब डॉलर से अधिक के ई-कॉमर्स निर्यात में मदद की है और करीब 28 लाख रोजगार के अवसर पैदा किए हैं।

कंपनी ने भारत में 1 करोड़ से अधिक लोगों को क्लाउड तकनीक का प्रशिक्षण देने का भी दावा किया है। आने वाले वर्षों में अमेजन का लक्ष्य 38 लाख रोजगार, 80 अरब डॉलर के निर्यात और 1.5 करोड़ छोटे व्यवसायों को एआई से जोड़ने का है।

एंडी जैसी बोले- भारत कंपनी के लिए अहम बाजार

अमेजन के सीईओ एंडी जैसी ने कहा कि भारत कंपनी के लिए बेहद महत्वपूर्ण बाजार है। उन्होंने कहा कि ई-कॉमर्स, एआई, क्लाउड और मनोरंजन जैसे क्षेत्रों में कंपनी तेजी से आगे बढ़ रही है। भारत की प्राथमिकताओं के अनुरूप कंपनी डिजिटलाइजेशन, रोजगार सृजन और छोटे व्यवसायों को मजबूत करने पर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में 48 अरब डॉलर से अधिक का निवेश भारत के विकास में कंपनी के योगदान को और मजबूत करेगा।

एआई और क्लाउड सेक्टर में बढ़ेगी क्षमता

कंपनी ने बताया कि निवेश के जरिए भारत में एआई और क्लाउड सेवाओं की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इससे ग्राहकों को डेटा सुरक्षा, स्थानीय स्तर पर डेटा स्टोरेज और आधुनिक तकनीक तक बेहतर पहुंच मिलेगी।

अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) के जरिए कई भारतीय कंपनियां और सरकारी संस्थान एआई आधारित सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें स्वास्थ्य, बैंकिंग, ई-कॉमर्स और शिक्षा क्षेत्र की कई संस्थाएं शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *