बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने बदला प्रत्याशी…. नामांकन जमा होने के बाद अभिषेक बंटी ने वापस लिया नाम
पटना। बिहार (Bihar) की बांकीपुर विधानसभा सीट (Bankipur Assembly seat) पर होने वाले उपचुनाव (By-election) को लेकर सियासी गलियारों में उस वक्त खलबली मच गई, जब बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा (Abhishek Kumar Sinha) उर्फ अभिषेक बंटी ने नामांकन दाखिल करने के महज एक दिन बाद ही शुक्रवार को अपना नाम वापस ले लिया।
अभिषेक बंटी ने हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसके पीछे 'पारिवारिक कारणों' का हवाला दिया है, लेकिन अंदरखाने की कहानी कुछ और ही बयां कर रही है. सूत्रों की मानें तो बीजेपी ने यह कदम किसी मजबूरी या पारिवारिक कारण से नहीं, बल्कि एक बड़े विवाद से बचने और चुनावी जोखिम को शून्य करने के लिए उठाया है।
अभिषेक बंटी को चुनावी मैदान से हटाने के पीछे सबसे बड़ा कारण उनके पिता का अतीत बताया जा रहा है. अभिषेक बंटी के पिता रविंद्र प्रसाद सिन्हा बिहार के बहुचर्चित 'चारा घोटाले' में दोषी पाए गए थे. र...









