विष्णु के सुशासन में गर्भवती महिला को एम्बुलेंस नहीं, छात्र पर सरेआम हमला और महिलाएं सुरक्षित नहीं : दीपक बैज
रायपुर, 14 अक्टूबर (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि, बस्तर में गर्भवती मरीज को खटिया पर लादकर चार किमी एम्बुलेंस तक ले जाना पड़ा, वह महिला अस्पताल नहीं पहुंच पाई और गर्भवती महिला का रास्ते में ही गर्भपात हो गया। यह घटना जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के चितालगुर गांव के गुड़िया पदर की है, जहां से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव विधायक है।
दूसरी घटना कोरबा की है जहां हरियाणा और देश की ख्याति प्राप्त लोक कलाकार सपना चौधरी के साथ उनके होटल में अभद्रता हुई, उनकी मौजूदगी में कमरे में तोड़-फोड़ हुई। वे जान बचाकर वहां से भागी। कितना शर्मनाक है कि सरकार एक महिला कलाकार को सुरक्षा नहीं दे पाई। तीसरी घटना रायपुर साइंस कॉलेज में देखने को मिली जहां हॉस्टल के छात्रों पर सरेआम लाठियों और तलवार से हमला हुए, बड़ी संख्या में छात्र घायल हुए, पुल...









