Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Author: admin

‘माँ पूर्णागिरी स्वयं सहायता समूह’ बना महिला सशक्तिकरण का प्रतीक

‘माँ पूर्णागिरी स्वयं सहायता समूह’ बना महिला सशक्तिकरण का प्रतीक

नवाचार
चंपावत, 13 अक्टूबर (हि.स.)। चंपावत के टनकपुर स्थित थ्वालखेड़ा क्षेत्र में मां पूर्णागिरी स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत गठित इस 13 सदस्यीय महिला समूह ने स्थानीय किसानों से कृषि उत्पाद खरीदकर उन्हें उचित मूल्य पर बेचने की पहल की है। इससे किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिल रहा है, वहीं ग्रामीण महिलाओं के लिए स्थायी आजीविका के अवसर भी सृजित हुए हैं। हाल ही में समूह ने स्थानीय किसानों से 18 क्विंटल धान खरीदा है। इसे खुले बाजार में उचित मूल्यै पर बेचने की तैयारी चल रही है। इस कदम से किसानों को उनकी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा, जबकि समूह की सदस्य महिलाओं को आर्थिक मजबूती के साथ-साथ व्यावसायिक प्रबंधन का अनुभव भी प्राप्त होगा। समूह की अध्यक्ष माया मेहर ने बताया कि इससे पहले उन्होंने स्...
हारे का सहारा, खांटू श्याम का दीवाना : अकेले पैदल निकला 1500 किलोमीटर की यात्रा पर

हारे का सहारा, खांटू श्याम का दीवाना : अकेले पैदल निकला 1500 किलोमीटर की यात्रा पर

यात्रा
उमरिया, 13 अक्टूबर (हि.स.)। भक्ति जब सच्चे मन से की जाती है तो रास्ते अपने आप बन जाते हैं। ऐसी ही एक अद्भुत कहानी है खांटू श्याम जी के एक अनोखे भक्त की, जिसने अपने ईष्ट देव को हृदय में बसाकर अकेले ही 1500 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकलने का संकल्प लिया है। यह भक्त है छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले के भद्रा पाली गांव का रहने वाला नितीश कुमार सिहार, उम्र मात्र 23 वर्ष। सोमवार को मप्र के उमरिया जिले से निकलते वक्‍त उनसे बातचीत में उन्‍होंने हिस से अपनी यात्रा के बारे में विस्‍तार से बताया है। नितीश बताते हैं कि वे पढ़ाई के साथ-साथ भक्ति में भी रुचि रखते हैं। लगभग 15 दिन पहले उनके मन में विचार आया कि “श्याम बाबा के दर्शन करने क्यों न पैदल जाया जाए?” बस, उसी क्षण उन्होंने बिना किसी तैयारी के अपने घर से निकलना तय किया और हाथ में श्याम बाबा का झंडा लेकर अकेले ही डेढ़ हजार किलोमीटर की इस कठिन यात्रा...
गुजरात के डांग जिले की मंगीबेन को प्राकृतिक खेती ने बनाया लखपति दीदी

गुजरात के डांग जिले की मंगीबेन को प्राकृतिक खेती ने बनाया लखपति दीदी

नवाचार
गांधीनगर, 13 अक्टूबर (हि.स.)। गुजरात के डांग जिले की मंगीबेन को कृषि विकास दिवस, प्राकृतिक खेती ने लखपति दीदी बना दिया है। प्राकृतिक सौंदर्य से लकदक डांग जिला चार वर्ष पहले संपूर्ण रूप से रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती वाला जिला घोषित हो चुका है। तब से यह पहल आदिवासी किसानों के जीवन में एक शानदार बदलाव लेकर आई है। 07 अक्टूबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा और समर्पण के 24 वर्ष पूरे होने पर गुजरात 7 से 15 अक्टूबर तक विकास सप्ताह मना रहा है। इसके अंतर्गत राज्य में कृषि क्षेत्र में हुई प्रगति को ध्यान में रखते हुए 14 अक्टूबर का दिन ‘कृषि विकास दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। राज्य सूचना विभाग ने अपने बयान में बताया कि जब भी प्राकृतिक कृषि की बात होती है तो एक अभियान का नाम अनायास ही जुबान पर आता है, वो है ‘आपणुं डांग, प्राकृतिक डांग’ यानी ‘हमारा डांग, प्राकृतिक डांग।’ इस अभिया...
क्या ट्रंप नोबेल में मात के बाद भी शांति दूत बने रहेंगे?

क्या ट्रंप नोबेल में मात के बाद भी शांति दूत बने रहेंगे?

लेख
ऋतुपर्ण दवे बड़बोले डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल पुरस्कार नहीं मिला। अपने मुंह मियां मिट्ठू बनने वाले ट्रंप हाथ मलते रह गए। शांति के नोबेल के लिए चंद देशों से खुद को नामित कराने वाले अड़ीबाज अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रप के मुकाबले बेहद कम चर्चित और दुनिया में अलग पहचान रखने वाली एक महिला को मिलना शायद ट्रंप को उनकी असलियत या औकात बताने को काफी है। वैसे भी हर पुरस्कार के लिए नियम होते हैं, लंबी फेहरिस्त होती है और कारण होते हैं। ट्रंप कहीं से भी इसमें फिट नहीं बैठते थे। लेकिन उन्हें अमेरिका का राष्ट्रपति होने का गुमान था। इसीलिए वो यह जानते हुए भी कि पुरस्कार के लिए नामित होने और औपचारिकताओं के पूरा करने की प्रक्रिया को भी शायद अपनी धौंस से धता बताने की जुगाड़ में थे, जो हो न सका। यह भी सच है कि शायद यह पहला मौका होगा जब पुरस्कार मिलने वाले के नाम की चर्चा के बजाए न मिलने वाले का नाम और उसका रंज सु...
बड़ा मायने है पर्यटन में मध्‍य प्रदेश का वैश्‍विक रूप से हृदय जीत लेना !

बड़ा मायने है पर्यटन में मध्‍य प्रदेश का वैश्‍विक रूप से हृदय जीत लेना !

लेख
डॉ. मयंक चतुर्वेदी मध्य प्रदेश ने पिछले कुछ वर्षों में जिस तरह पर्यटन के क्षेत्र में अपनी सशक्त पहचान बनाई है, वह नीतियों और प्रचार अभियानों के साथ दृष्टि और निरंतरता का प्रतीक है। भारत के हृदय में स्थित यह प्रदेश आज देश-विदेश के यात्रियों के लिए भरोसे और अनुभव दोनों का केन्द्र बन गया है। महामारी के बाद जब वैश्विक पर्यटन उद्योग पुनर्जीवन की राह खोज रहा था, तब मध्यप्रदेश ने योजनाबद्ध ढंग से अपनी साख दोबारा कायम की। पर्यटन के हर आयाम में यहां नई हलचल दिख रही है। कभी विरासत और वन्यजीव के लिए पहचाने जाने वाला यह प्रदेश आज वेडिंग, एमआईसीई, फिल्म और ग्रामीण पर्यटन जैसे क्षेत्रों में देशव्यापी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। भोपाल में हुए एमआईसीई एवं वेडिंग टूरिज्म सम्मेलन में देशभर के विशेषज्ञों ने माना है कि मध्यप्रदेश आयोजनों का नया केन्द्र बनकर उभर रहा है। इसका एक बड़ा कारण यह है कि राज्य भौ...
भारत-पाकिस्तान सीमा के पास दो एके 47 राइफलें बरामद

भारत-पाकिस्तान सीमा के पास दो एके 47 राइफलें बरामद

राष्ट्रीय
प्रारंभिक जांच के अनुसार हथियार पाकिस्तान से आए थे : डीजीपी गौरव यादव चंडीगढ़, 13 अक्टूबर (हि.स.)। त्योहारों के दौरान चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ संयुक्त अभियान में तरनतारन के खेमेंकरण क्षेत्र के भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक से दो ए.के.-47 राइफल सहित तीन हथियारों का जखीरा बरामद किया है। बरामद किए गए हथियारों के इस जखीरे में एक पी एक्स 5 स्टॉर्म पिस्तौल, ए के-47 की मैगज़ीन और कारतूस भी शामिल हैं। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार की रात को बताया कि प्रारंभिक जांच से यह स्पष्ट हुआ है कि ये हथियार पाकिस्तान से आए थे। उन्होंने कहा कि तस्करों की पहचान करने और इस तस्करी नेटवर्क के पीछे के लोगों व संबंधों का खुलासा करने के लिए आगे की जांच जारी है ताकि पूरे नेटवर्क का पर्द...
मध्य प्रदेश के मंत्री प्रह्लाद पटेल ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, भेंट की अपनी पुस्तक

मध्य प्रदेश के मंत्री प्रह्लाद पटेल ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, भेंट की अपनी पुस्तक

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश सरकार में श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मौके पर प्रह्लाद पटेल ने प्रधानमंत्री को अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक साधना का प्रतीक; मां नर्मदा परिक्रमा के अनुभवों और अनुभूतियों पर संदर्भित पुस्तक 'परिक्रमा-कृपा सार’ भेंट की जिसका विमाेचन हाल ही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक माेहन भागवत ने किया था । पटेल ने इसके साथ ही प्रधानमंत्री काे 108 नदियों के उद्गम स्थलों से संकलित पवित्र जल का संग्रह भी एक विशेष लकड़ी के डिब्बे में भेंट किया। इसके साथ शाम को प्रहलाद पटेल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वयोवृद्ध भाजपा नेता डॉ मुरली मनोहर जोशी से भी भेंट की। मीडिया से बातचीत में मंत्री प्रह्लाद पटेल ने बताया ...
राहुल गांधी मंगलवार को आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिवार से मिलेंगे

राहुल गांधी मंगलवार को आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिवार से मिलेंगे

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (हि.स.)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचेंगे, जहां वह हाल ही में आत्महत्या करने वाले 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के आवास पर जाकर उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी मंगलवार शाम करीब 5 बजकर 15 मिनट पर चंडीगढ़ स्थित स्वर्गीय पूरन कुमार के आवास पर जाएंगे और उनकी पत्नी आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट करेंगे। उल्लेखनीय है कि आईपीएस वाई पूरन कुमार 2001 बैच के हरियाणा कैडर के अधिकारी थे और हाल ही में उन्होंने चंडीगढ़ स्थित आवास में आत्महत्या कर ली थी। उनकी पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने 10 अफसरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। फिलहाल मामले में जांच जारी है।...
राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंदे शौचालय की सूचना देने पर मिलेगा एक हजार का इनाम

राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंदे शौचालय की सूचना देने पर मिलेगा एक हजार का इनाम

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्गों पर गंदे शौचालयों की सूचना देने वाले व्यक्ति को एक हजार रुपये का इनाम देगी। यह इनाम फास्टैग रिचार्ज के रूप में दिया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 'विशेष अभियान 5.0' के तहत यह पहल शुरू की है, जो 31 अक्टूबर तक लागू रहेगी। एनएचएआई के अनुसार, योजना का उद्देश्य टोल प्लाजा पर बने शौचालयों को स्वच्छ बनाए रखना और यात्रियों की भागीदारी को बढ़ावा देना है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति 'राजमार्गयात्रा' मोबाइल एप के माध्यम से गंदे शौचालय की तस्वीर अपलोड करके एक हजार रुपये का इनाम प्राप्त कर सकता है। यह पहल ‘राजमार्गयात्रा’ मोबाइल ऐप के माध्यम से संचालित होगी, जहां उपयोगकर्ता को गंदे शौचालय की जियो-टैग की गई और समय-चिह्नित तस्वीर अपलोड करनी होगी। साथ ही उपयोगकर्ता को अपना नाम, स्थान, वाहन पंजीकरण संख्या और मोबाइल नंबर भी...
सिख नरसंहार के दोषियों को बचाने के पाप से कांग्रेस कभी बच नहीं सकती: तरूण चुग

सिख नरसंहार के दोषियों को बचाने के पाप से कांग्रेस कभी बच नहीं सकती: तरूण चुग

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के ऑपरेशन ब्लूस्टार पर बोले गए झूठ और कांग्रेस की 1984 में नरसंहार में भूमिका उजागर की। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए तरुण चुग ने कहा कि यह कैसे संभव है कि श्री हरमंदिर साहिब पर टैंक और तोपें बिना तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सहमति और आदेश के चलाई गई हों। सच को तोड़-मरोड़कर पेश करना शहीदों का अपमान है और इतिहास के सबसे काले अध्याय को ढकने की शर्मनाक कोशिश है। सिख नरसंहार के दोषियों को बचाने के पाप से कांग्रेस कभी बच नहीं सकती। सोमवार को तरुण चुग ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 1984 के सिख नरसंहार के दोषियों को चार दशक तक बचाया और संरक्षण दिया। जगदीश टाइटलर, सज्जन कुमार और एचकेएल भगत जैसे नेताओं, जिन पर 52 जिलों में निर्दोष सिखों की ...