मैक्रॉ 48 घंटे में नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति करेंगे
Uncategorized
पेरिस, 09 अक्टूबर । फ्रांस में गहराते राजनीतिक संकट का हल निकालने के प्रयासाें के तहत राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ ने घोषणा की है कि वह अगले 48 घंटे में नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति करेंगे।
उनका यह फैसला प्रधानमंत्री के ताैर पर सेबेस्टियन लेकोर्नू के अचानक इस्तीफे के बाद आया, जिन्होंने महज 26 दिनों में पद छोड़ दिया। यह आधुनिक फ्रांसीसी इतिहास में किसी प्रधानमंत्री का अबतक का सबसे छोटा कार्यकाल है।
मैक्रॉ ने बुधवार काे इस आशय की घाेषणा की कि वह दाे दिनाें के अंदर ही नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति करेंगे।
मैक्रॉ के करीबी और पूर्व रक्षा मंत्री लेकोर्नू ने सोमवार को एक मध्यमार्गी विचारधारा समर्थक मंत्रिमंडल का ऐलान किया था जिसकी सत्तारूढ़ और विराेधी सभी दलाें ने कड़ी आलोचना की। आलोचकों ने पूर्व वित्त मंत्री ब्रूनो ले मेयर जैसे चेहरों को बरकरार रखने पर तीखा हमला बोला, जिन्हाेंने कर्ज संकट के ...









