Tuesday, October 27खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: Rajya Sabha

मध्यप्रदेश से राज्यसभा रिक्त सीट पर उपचुनाव: अधिसूचना जारी, पहले दिन नामांकन शून्य

मध्यप्रदेश से राज्यसभा रिक्त सीट पर उपचुनाव: अधिसूचना जारी, पहले दिन नामांकन शून्य

राष्ट्रीय
Bhopal, 26 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। भारत निर्वाचन आयोग ने तय कार्यक्रम के अनुसार मध्यप्रदेश से राज्यसभा की एक रिक्त सीट पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी, जिसके साथ नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हुई। उम्मीदवार 02 नवंबर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया। गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन अप्रैल 2024 में मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य बने थे। उनका कार्यकाल अप्रैल 2030 तक था, परंतु 14 अक्टूबर 2026 को उन्होंने केंद्रीय मंत्री मंडल और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सीट खाली हो गई और इस पर उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित किया गया। जारी कार्यक्रम के अनुसार, 26 अक्टूबर से 2 नवंबर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा भवन स्थित रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सक...