Tuesday, October 27खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: October 2026

आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ा चक्रवात ‘अर्नब’, 28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका, हाई अलर्ट जारी

आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ा चक्रवात ‘अर्नब’, 28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका, हाई अलर्ट जारी

राष्ट्रीय
हैदराबाद, 26 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। बांगाल की खाड़ी के ऊपर निर्मित गहरा दबाव तेज़ होकर चक्रवात अर्नब में बदल गया है और अब यह आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, यह चक्रवात 28 अक्टूबर को राज्य की समुद्री सीमा से टकरा सकता है, जहाँ अधिकतम हवाओं की गति 125 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुँचने और झोंकों की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। इस कारण भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कई जिलों में तेज़ बारिश और तेज़ हवाओं की चेतावनी जारी की है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सभी विभागीय अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने, संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय पर सतर्क करने और आवश्यक एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि लगभग छह लाख नागरिकों को सुरक्षित आश्रयों तक पहुँचाने की तैयारी चल रही है और तटीय स्कूल‑कॉलेजो...