Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: National Security

मानेकशॉ सेंटर में शुरू हुआ तीसरा फ्यूचर वॉरफेयर कोर्स

मानेकशॉ सेंटर में शुरू हुआ तीसरा फ्यूचर वॉरफेयर कोर्स

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। तीनों सेनाओं के लिए तीसरा फ्यूचर वॉरफेयर कोर्स सोमवार से मानेकशॉ सेंटर में आरंभ हुआ, जो 25 फरवरी तक चलेगा। यह कोर्स एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय के तत्वावधान में और संयुक्त युद्ध अध्ययन केंद्र (सीईएनजेओडब्‍ल्‍यूएस) के सहयोग से संचालित किया जा रहा है, जिसमें विशिष्ट विषयों का अध्ययन कराया जायेगा। इसके अंतर्गत सैन्य अभियानों में क्षेत्र विशिष्ट पर आधारित युद्धक क्षेत्र के बदलाव को भी शामिल किया गया है। सेना के अनुसार, यह कोर्स इस बात की गहन समझ विकसित करने पर केंद्रित है कि प्रौद्योगिकी युद्ध संचालन को कैसे प्रभावित कर रही है। इसके लिए हमारी सोच, अवधारणाओं, सिद्धांतों, रणनीतियों और युद्ध रणनीति पर पुनर्विचार करना आवश्यक है। इसमें महत्वपूर्ण विषयों का गहन अध्ययन, उभरती तकनीकों के व्यावहारिक प्रदर्शन और रक्षा बलों की क्षमताओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण संस...
भाजपा सरकार बनने पर ममता शासन के भ्रष्टाचार की जांच में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की होगी निगरानी: अमित शाह

भाजपा सरकार बनने पर ममता शासन के भ्रष्टाचार की जांच में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की होगी निगरानी: अमित शाह

राष्ट्रीय
कोलकाता, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यदि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनती है, तो ममता बनर्जी सरकार के दौरान हुए सभी भ्रष्टाचार के मामलों की जांच उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में की जाएगी। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि दोषियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा और सभी को अभियोजन का सामना करना पड़ेगा। उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में आयोजित एक जनसभा में बोलते हुए शाह ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर भ्रष्टाचार, प्रशासनिक विफलता और कानून व्यवस्था के मुद्दों को लेकर कठोर हमले किए। उन्होंने कहा कि बंगाल में भ्रष्टाचार में पूरी तरह से संस्थागत हो चुका है और इसकी कीमत आम जनता चुका रही है। कोलकाता के आनंदपुर में हुए वेयरहाउस अग्निकांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य हादसा नहीं था, बल्क...
तृणमूल कांग्रेस पर अमित शाह का तीखा हमला, बंगाल में भाजपा सरकार की आवश्यकता पर जोर

तृणमूल कांग्रेस पर अमित शाह का तीखा हमला, बंगाल में भाजपा सरकार की आवश्यकता पर जोर

राष्ट्रीय
कोलकाता, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है और भ्रष्टाचार को संस्थागत रूप दे दिया गया है। शाह ने कहा कि चुनावी फायदे के लिए सीमा सुरक्षा से संबंधित कदमों को जानबूझकर रोका जा रहा है। बैरकपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक में अमित शाह ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में टीएमसी सरकार का जाना निश्चित है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का गठन न केवल राज्य के लिए, बल्कि पूरे देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है। अमित शाह ने आगे कहा कि बंगाल में जिस तरह से घुसपैठ हो रही है, वह देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि अदालत के आदेश के बावजूद टीएमसी सरकार सीमा ...
राष्ट्रीय आईईडी डेटा प्रबंधन प्रणाली से देश की आंतरिक सुरक्षा को मिलेगी मजबूती: अमित शाह

राष्ट्रीय आईईडी डेटा प्रबंधन प्रणाली से देश की आंतरिक सुरक्षा को मिलेगी मजबूती: अमित शाह

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) द्वारा विकसित राष्ट्रीय आईईडी डेटा प्रबंधन प्रणाली (एनआईडीएमएस) का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह प्रणाली देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूती प्रदान करेगी। यह एआई-सक्षम राष्ट्रीय मंच देशभर से तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) से संबंधित डेटा को एकत्रित कर उसका विश्लेषण करेगा और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा करेगा। अमित शाह ने इस मौके पर एनएसजी की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन देश की आंतरिक सुरक्षा का एक मजबूत स्तंभ है। इसकी वीरता, अद्वितीय कौशल और समर्पण के कारण ही देशवासी स्वयं को सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एनआईडीएमएस के माध्यम से विस्फोटकों से जुड़ी आतंकी घटनाओं के विश्लेषण, रोकथाम और प्रभावी...