Tuesday, October 27खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: Minister Rajnath Singh

राष्ट्रपति एवं नेता ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को दी बधाई

राष्ट्रपति एवं नेता ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को दी बधाई

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य प्रमुख नेताओं ने सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी। राष्ट्रपति ने अपने एक्स पर लिखा, “महर्षि वाल्मीकि की ओर से रचित महाकाव्य ‘रामायण’ से हमें कर्तव्य, सदाचार, निस्वार्थ कर्म, परोपकार, मित्रता, त्याग, धर्म और भक्ति की शिक्षाएं सहज ही प्राप्त हो जाती हैं। इस महान ग्रंथ के शाश्वत मूल्य हमारे जीवन पर अमिट छाप छोड़ते हैं। मेरी कामना है कि सभी देशवासी रामायण में बताए गए आदर्शों को अपनाकर, अपने व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहें।” उपराष्ट्रपति ने कहा कि आदिकवि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण भारतीय संस्कृति और सभ्यतागत मूल्यों की एक अमूल्य धरोहर है। इसमें निहित सत्य, कर्तव्य, त्याग, कर...