Monday, October 26खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: International Cricket

अबू धाबी टी10 के प्रसारण अधिकार जियोस्टार को, भारत में स्टार स्पोर्ट्स और जियोहॉटस्टार पर दिखेंगे सभी 32 मुकाबले

अबू धाबी टी10 के प्रसारण अधिकार जियोस्टार को, भारत में स्टार स्पोर्ट्स और जियोहॉटस्टार पर दिखेंगे सभी 32 मुकाबले

खेल
अबू धाबी, 26 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। अबू धाबी टी10 ने भारतीय उपमहाद्वीप में अपनी पहुंच को विस्तारित करने के लिये एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। टूर्नामेंट के आयोजकों ने 2026 सत्र के सभी प्रसारण अधिकार जियोस्टार को सौंपे हैं। इस समझौते के तहत, 32 सभी मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के टेलीविजन चैनल पर लाइव प्रसारित होंगे, जबकि डिजिटल दर्शकों के लिये जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। आयोजकों का कहना है कि यह साझेदारी भारत जैसे सबसे बड़े क्रिकेट बाजार में टूरनमेंट की दृश्यता बढ़ाने और तेज़ी से लोकप्रिय हो रहे टी10 फ़ॉर्मेट को अधिक दर्शकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से की गई है। जियोस्टार के साथ यह करार अबू धाबी टी10 की वैश्विक विस्तार योजना में एक मुख्य स्तंभ बन गया है। टूर्नामेंट का 2026 संस्करण 7 से 20 नवंबर तक जायेद क्रिकेट स्टेडियम, अबू धाबी में आयोजित किया जाएगा। कुल 32 मैचों को छह दिनों में त...