Monday, October 26खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: Dhar

(अपडेट) सांवरिया मंदिर से दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार में लगी आग, जिंदा जलने से चार की मौत

(अपडेट) सांवरिया मंदिर से दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार में लगी आग, जिंदा जलने से चार की मौत

मध्य प्रदेश, राज्य
धार, 26 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के धार जिले के सादलपुर थाना अन्तर्गत बदनावर तहसील में, लेबड़-नयागांव फोरलेन पर रविवार और सोमवार की देर रात एक दुखद हादसा हुआ। सादलपुर और खेरोद के बीच एक ढाबे के पास श्रद्धालुओं से भरी कार, पुलिया के डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी तीव्र थी कि कार का इंजन उखड़कर दूर जा गिरा और वाहन डिवाइडर के नीचे ढह गया। हादसे के तुरंत बाद गाड़ी में तीव्र आग लग गई, जिससे चार युवकों का जिंदा जलकर निधन हो गया। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर भेजा गया। पुलिस के अनुसार, सागौर (धार) के रहने वाले पाँच दोस्त, सांवरिया सेठ मंदिर (राजस्थान) दर्शन के लिए रवाना हुए थे। रविवार रात लगभग 11:30 बजे वापस लौटते समय कार नियंत्रण से बाहर हो कर पुलिया के डिवाइडर से टकराई। एक युवक वाहन से बाहर निकल गया, जबकि अन्य चार कार में फंस ग...