Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: हिंदू सम्मेलन

हिंदू समाज की एकता से संस्कृति और अखंडता की सुरक्षा संभव: दत्तात्रेय होसबाले

हिंदू समाज की एकता से संस्कृति और अखंडता की सुरक्षा संभव: दत्तात्रेय होसबाले

राष्ट्रीय
दरभंगा, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बिहार में दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड अंतर्गत लगमा गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एकदिवसीय विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक समरसता और हिंदू समाज की एकता पर विशेष जोर दिया। सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि इतिहास इस बात का साक्षी है कि जब-जब हिंदू समाज में विभाजन की दरार उत्पन्न हुई है, तब-तब विदेशी आक्रांताओं ने देश पर शासन किया है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की एकता ही भारत को सशक्त बनाती रही है और यही देश की सबसे बड़ी ताकत रही है। जब समाज संगठित रहा, तब राष्ट्र ने उन्नति की और जब समाज में बंटवारा हुआ, तब देश को बाहरी आक्रमणों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कह...
हिन्दू समाज में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए: नरेन्द्र ठाकुर

हिन्दू समाज में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए: नरेन्द्र ठाकुर

राष्ट्रीय
लखनऊ, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि हिन्दू समाज में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। संघ भेदभाव नहीं मानता, लेकिन समाज में भेदभाव मौजूद है। हमें जातिगत भेदभाव, छुआछूत, भाषा व क्षेत्र के भेद से ऊपर उठकर एक साथ खड़ा होना होगा तभी हम संगठित हो सकते हैं। नरेन्द्र ठाकुर ने बुधवार को यहां वृन्दावन योजना स्थित त्रयंबकेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे धर्म ग्रन्थों में जाति के नाम पर छुआछूत का उल्लेख नहीं है। छुआछूत गुलामी के काल में आयी हुई कुरीति है। संघ के अंदर किसी प्रकार की जाति नहीं मानी जाती। उन्होंने बताया कि संघ का स्वयंसेवक जाति को नहीं मानता। ठाकुर ने आगे कहा कि संघ के दूसरे सरसंघचालक माधव राव सदाशिवराम गोलवलकर श्रीगुरूजी ने सभी संतों को एक मंच पर लाने का ...
भोपाल में संघ के शताब्दी वर्ष पर हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ, दिया गया स्वदेशी और राष्ट्रहित का संदेश

भोपाल में संघ के शताब्दी वर्ष पर हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ, दिया गया स्वदेशी और राष्ट्रहित का संदेश

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राजधानी भोपाल में सोमवार को हिंदू सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ हुआ। यह सम्मेलन कैंपियन ग्राउंड के निकट आयोजित किया गया, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इस अवसर पर प्रस्तुत एक विशेष नाटक ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। नाटक के माध्यम से वर्तमान सामाजिक, आर्थिक और वैश्विक परिदृश्यों पर गहराई से विचार प्रस्तुत किए गए। नाटक में अमेजन, उबर, पिज्जा हट जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के बढ़ते प्रभाव को उजागर करते हुए दिखाया गया कि देश किस तरह विदेशी उत्पादों और सेवाओं पर निर्भरता की ओर बढ़ रहा है। प्रस्तुतियों के जरिए यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि स्वदेशी विकल्पों की अनदेखी से भारत को आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से दीर्घकालिक नुकसान हो सकता है। नाटक ने अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य को भी दर्शाया, जिसम...