लोकसभा में कांग्रेस के 8 सांसदों का निलंबन, राहुल गांधी का पीएम पर आरोप
नई दिल्ली, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। लोकसभा में पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने से रोकने के बाद हुए हंगामे के चलते कांग्रेस के 8 सांसदों को निलंबित किए जाने के खिलाफ पार्टी सांसदों ने संसद भवन के बाहर मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस सांसदों के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी इस विरोध में भाग लिया। कांग्रेस ने अपने सांसदों के निलंबन को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए इसकी कड़ी आलोचना की है।
राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें सदन में अपनी बात रखने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने दावा किया कि इतिहास में पहली बार नेता प्रतिपक्ष को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा में बोलने से रोका गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भारी दबाव है, और व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर इसी कारण किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि...





