Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

दिल्ली विधानसभा में आआपा के 4 विधायकों का निलंबन

शहर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)।
लेखक: LN Star News
दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पांचवें एवं अंतिम दिन शुक्रवार को सदन में **हंगामा** देखने को मिला, जिसके चलते आम आदमी पार्टी (**आआपा**) के **चार विधायकों** को शीतकालीन सत्र के शेष बचे दिन के लिए **निलंबित** कर दिया गया। यह शीतकालीन सत्र में **दूसरी बार** है जब ये चारों सदस्य निलंबित हुए हैं।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष **विजेंद्र गुप्ता** ने कहा, “सदन की कार्यवाही में निरंतर बाधा उत्पन्न करने और सदन की मर्यादा का उल्लंघन करने के कारण विपक्ष के नेता **सोमदत्त**, **जरनैल सिंह**, **संजय झा** तथा **कुलदीप कुमार** को बाकी सत्र के लिए सदन से निलंबित किया जाता है।” यह निर्णय सदन की गरिमा, अनुशासन एवं अधिकारों की रक्षा करने के उद्देश्य से लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र **5 जनवरी** (सोमवार) को **उपराज्यपाल वीके सक्सेना** के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ था। इस दौरान आआपा के चार सदस्यों को **हंगामा** करने के कारण **तीन दिन** के लिए निलंबित किया गया था। इन सदस्यों ने उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान **दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण** को लेकर हंगामा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *