यमुनानगर में अवैध क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, एलोपैथिक दवाएं बरामद
यमुनानगर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। यमुनानगर जिले के दुर्गा गार्डन क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए एक निजी क्लिनिक पर छापा मारा। यह कार्रवाई पीएनडीटी टीम और ड्रग कंट्रोल विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। जांच के दौरान क्लिनिक से बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाएं और इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनके संबंध में कोई वैध लाइसेंस, बिल अथवा अधिकृत दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संबंधित क्षेत्र में पूर्व में एक भ्रूण मिलने की सूचना के बाद से विभाग लगातार निगरानी और जांच अभियान चला रहा था। इसी दौरान बिना अनुमति क्लिनिक संचालन और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर शिकायतें सामने आ रही थी। इन सूचनाओं के आधार पर विभाग ने नियोजित तरीके से जांच कराई। जांच टीम ने कार्रवाई से पहले क्षेत्र में कुछ केमिस्ट दुकानों का भी निरीक्षण किया। इसके बाद जब टीम संबंधित क्लि...







