Friday, November 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता

केंद्र सरकार ने विवादित यूजीसी नियमों की दोबारा समीक्षा का आश्वासन दिया

केंद्र सरकार ने विवादित यूजीसी नियमों की दोबारा समीक्षा का आश्वासन दिया

कानून
नई दिल्ली, 06 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। केंद्र सरकार ने आज उच्चतम न्यायालय को स्पष्ट रूप से बताया कि वह उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव को समाप्त करने के उद्देश्य से तैयार किए गये विवादित यूजीसी रेगुलेशंस 2026 के प्रावधानों की फिर से विस्तृत समीक्षा करेगा। इस घोषणा के दौरान सरकार की ओर से प्रस्तुत सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायालय को आश्वासन दिया कि सभी वर्ग के छात्रों के अधिकारों एवं हितों को समान रूप से संरक्षित किया जायेगा, ताकि किसी भी वर्ग के छात्र खुद को असंतुष्ट, भयग्रस्त या अनभिज्ञ महसूस न करें। इसी क्रम में मुख्य न्यायाधीश ने भी कहा कि प्रत्येक छात्र के हितों की रक्षा करना अनिवार्य है और नियम बनाते समय देश की युवा पीढ़ी के भविष्य को प्राथमिकता देना चाहिए। उच्चतम न्यायालय में दायर याचिकाओं में यह तर्क दिया गया है कि वर्तमान नियम भेदभावपूर्ण हैं और सामान्य वर्ग के व्यक्ति...