Tuesday, October 27खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सेबी

गोल्ड ईटीएफ फ़ंड‑ऑफ़‑फ़ंड्स पर अस्थायी रोक, निवेशकों को नोटिस जारी

गोल्ड ईटीएफ फ़ंड‑ऑफ़‑फ़ंड्स पर अस्थायी रोक, निवेशकों को नोटिस जारी

आर्थिक
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। देश में त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही गोल्ड ईटीएफ फ़ंड‑ऑफ़‑फ़ंड्स (एफओएफ) पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। यह रोक सेबी के निर्देशों के अंतर्गत लागू की गई है और कई बड़े म्यूचुअल फंड हाउस ने तुरंत इस कदम को अपनाया। मौजूदा निवेशकों को इस बारे में नोटिस भेज कर सूचना दी गई है। पाबंदी के बाद निवेशक अब इन फंड हाउसों के गोल्ड ईटीएफ एफओएफ में नया एकमुश्त निवेश नहीं कर पाएंगे। साथ ही नई एसआईपी की शुरुआत भी नहीं हो सकेगी, और मौजूदा एसआईपी में टॉप‑अप या स्टेप‑अप करने पर भी रोक है। कुछ फंड हाउसों ने नए सिस्टेमैटिक ट्रांसफर प्लान (एसटीपी) के रजिस्ट्रेशन और स्विच‑इन लेनदेन को भी फिलहाल रोक दिया है। इस रोक को लागू करने वाले प्रमुख फंडों में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, एचडीएफसी, आदित्य बिड़ला सन लाइफ, इनवेस्को इंडिया, डीएसपी, टाटा और श्रीराम म्यूचुअल फंड शामिल हैं। श्रीर...
मैरी रिटेल लिमिटेड ने आईपीओ के लिए सेबी को ड्राफ्ट प्रस्ताव प्रस्तुत किया

मैरी रिटेल लिमिटेड ने आईपीओ के लिए सेबी को ड्राफ्ट प्रस्ताव प्रस्तुत किया

आर्थिक
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। हैदराबाद की कंपनी मैरी रिटेल लिमिटेड ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए फंड जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) फाइल किया है। मैरी रिटेल लिमिटेड का 2 रुपये फेस वैल्यू वाला यह आईपीओ 522 करोड़ रुपये तक के शेयरों के फ्रेश इश्यू है। इसमें प्रमोटर मैरी वेंकट रेड्डी द्वारा 27,000,000 इक्विटी शेयरों के ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) शामिल हैं। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। कंपनी फ्रेश इश्यू से मिलने वाले 115.6 करोड़ रुपये का उपयोग अपने सभी या कुछ बकाया कर्जों के पूरे या आंशिक भुगतान/प्री-पेमेंट के लिए करेगी, जबकि 250.5 करोड़ रुपये का उपयोग 10 नए कपड़ों के स्टोर इंटीग्रेटेड रिटेल स्ट...
बीएसई और एनएसई के बाद अब देश को मिलेगा तीसरा स्टॉक एक्सचेंज एमएसई

बीएसई और एनएसई के बाद अब देश को मिलेगा तीसरा स्टॉक एक्सचेंज एमएसई

आर्थिक
नई दिल्ली, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के बाद अब देश में तीसरे स्टॉक एक्सचेंज मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज (एमएसई) की शुरुआत होने जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले दो सप्ताह में एमएसई में सक्रिय ट्रेडिंग की शुरुआत हो सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाजार में लिक्विडिटी को बढ़ाने के लिए इस एक्सचेंज में विशेष योजनाएं तैयार की गई हैं, जिसके तहत वर्तमान में मार्केट मेकर्स की नियुक्ति की जा रही है। प्रारंभिक चरण में इस एक्सचेंज से 130 शेयरों के लिए लिक्विडिटी प्रदान करने की योजना है। मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज (एमएसई) के सक्रिय होने का लंबे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी। प्रारंभिक कारोबार के लिए, एमएसई ने दिसंबर 2024 और अगस्त 2025 के भीतर 1,240 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। इसमें ग्रो और जेरोधा जैसी प्रमुख ब्रोकरेज क...