Tuesday, November 3खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सुपरवाइजर

बीएलओ एवं सुपरवाइजर को विशेष पुनरीक्षण प्रशिक्षण से सशक्त बनाया गया

बीएलओ एवं सुपरवाइजर को विशेष पुनरीक्षण प्रशिक्षण से सशक्त बनाया गया

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 03 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। 02 नवंबर (हि.स.) को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2027 के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेबल अधिकारियों एवं बीएलओ सुपरवाइजर का प्रशिक्षण कलेक्टोरेट में आज सोमवार के दिन आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में अधिकारियों को मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, दायित्वों एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 86 जगदलपुर के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री मनीष वर्मा एवं मास्टर ट्रेनर्स द्वारा यह प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 की प्रक्रिया, मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने तथा निर्धारित समय-सीमा में पुनरीक्षण संबंधी क...