Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: साइबर अपराध

सीबीआई ने ‘ऑपरेशन साइस्ट्राइक’ के तहत 35 ठिकानों पर छापेमारी, एक आरोपी गिरफ्तार

सीबीआई ने ‘ऑपरेशन साइस्ट्राइक’ के तहत 35 ठिकानों पर छापेमारी, एक आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अमेरिका, ब्रिटेन, कुवैत, आयरलैंड और सिंगापुर की एजेंसियों के सहयोग से बहुराष्ट्रीय 'ऑपरेशन साइस्ट्राइक' के तहत एक अंतरराष्ट्रीय साइबर-वित्तीय अपराध नेटवर्क को ध्वस्त करने का बड़ा अभियान चलाया। यह अभियान भारत में 35 स्थानों पर कार्रवाई करते हुए, मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी और ऑनलाइन ठगी से जुड़े डिजिटल सबूत तथा 60 लाख रुपये नकद की बरामदगी सहित सम्पन्न हुआ। सीबीआई ने मुख्य आरोपित की पहचान फोकरेहरी पीटर के रूप में की है। एजेंसी ने दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में छापेमारी की। जांच में यह सामने आया कि आरोपित अमेरिका, ब्रिटेन, कुवैत, आयरलैंड, सिंगापुर और भारत के नागरिकों को ऑनलाइन ठग रहे थे। दिल्ली से संचालित एक नेटवर्क से लैपटॉप, मोबाइल फोन और हार्...
विदेश में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर भारतीय युवाओं को साइबर अपराध में धकेलने वाला अपराधी गिरफ्तार

विदेश में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर भारतीय युवाओं को साइबर अपराध में धकेलने वाला अपराधी गिरफ्तार

अपराध
नोएडा, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के नोयडा में साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर भारतीय युवाओं को साइबर अपराध के दलदल में धकेलने वाले गिरोह से जुड़े शातिर बदमाश को बीती रात को गिरफ्तार किया है। आरोपित की गिरफ्तारी जनपद **शामली** से हुई। इस संबंध में बीते दिनों एक युवक ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। आरोपित से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। अपर पुलिस उपायुक्त (साइबर क्राइम) **शैव्या गोयल** ने बताया कि भारतीय युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर उन्हें **थाईलैंड** और फिर **म्यांमार** भेजने वाले आरोपी **शुभम पुंडीर** को शामली से गिरफ्तार किया गया है।आरोपी अब तक देश के विभिन्न राज्यों के कम से कम **छह** युवाओं को अपने जाल में फंसाकर विदेश में बैठे साइबर अपराधियों के हवाले कर चुका है। उन्होंने बताया कि नोएडा क...