Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सांसद

लोकसभा में कांग्रेस के 8 सांसदों का निलंबन, राहुल गांधी का पीएम पर आरोप

लोकसभा में कांग्रेस के 8 सांसदों का निलंबन, राहुल गांधी का पीएम पर आरोप

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। लोकसभा में पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने से रोकने के बाद हुए हंगामे के चलते कांग्रेस के 8 सांसदों को निलंबित किए जाने के खिलाफ पार्टी सांसदों ने संसद भवन के बाहर मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसदों के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी इस विरोध में भाग लिया। कांग्रेस ने अपने सांसदों के निलंबन को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए इसकी कड़ी आलोचना की है। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें सदन में अपनी बात रखने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने दावा किया कि इतिहास में पहली बार नेता प्रतिपक्ष को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा में बोलने से रोका गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भारी दबाव है, और व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर इसी कारण किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि...
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर हंगामा, लोकसभा कार्यवाही स्थगित

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर हंगामा, लोकसभा कार्यवाही स्थगित

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। विपक्षी दलों ने मंगलवार को लोकसभा में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर जोरदार हंगामा किया। कांग्रेस और अन्य विपक्षी सांसदों ने हाथों में प्लेकार्ड लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आसन के समीप पहुंच गए, जिससे सदन की कार्यवाही 12 बजे दोबारा शुरू होने के कुछ ही मिनटों में दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। दोपहर 12 बजे कार्यवाही पुनः आरंभ हुई और पीठासीन अधिकारी कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने सदन की कार्यवाही आगे बढ़ाई। इस दौरान विभिन्न मंत्रालयों के मंत्री जैसे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के जितिन प्रसाद, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के रामदास आठवले, कृषि मंत्रालय के राम नाथ ठाकुर, और अन्य ने सदन के पटल पर प्रश्नों के उत्तर प्रस्तुत किए। इसके बाद विभिन्न संसदीय समितियों के चयन के लिए प्रस्ताव रखे गए, जिनमें अनुमान समिति, लोक लेखा समित...
केरल के सांसदों ने संसद भवन के बाहर केंद्रीय बजट के खिलाफ प्रदर्शन किया

केरल के सांसदों ने संसद भवन के बाहर केंद्रीय बजट के खिलाफ प्रदर्शन किया

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय बजट में केरल की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए विपक्षी सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस विरोध में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई सांसद शामिल हुए। सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि बजट राज्य के साथ भेदभाव वाला है और उसकी मुख्य मांगों को पूरा करने में नाकाम रहा है। इन सांसदों ने बजट को “केरल विरोधी बजट” करार देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने आवंटन और नीतिगत प्राथमिकताओं में विशेषकर केरल और तमिलनाडु की अनदेखी की है। इसके अलावा केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने जानबूझकर इस तथ्य को नजरअंदाज़ किया कि केरल भी भारत के नक्शे का हिस्सा है।...
सावित्री ठाकुर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग की बैठक में होंगी शामिल

सावित्री ठाकुर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग की बैठक में होंगी शामिल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 31 जनवरी (हिस.)। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर 02-11 फरवरी तक चलने वाली संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग (सीएसओसीडी) के 64वें सत्र में भाग लेने अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क जाएंगी। इस दौरान वह भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी। मंत्रालय के अनुसार संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के अंतर्गत सीएसओसीडी के इस सत्र का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के समग्र विकास लक्ष्यों का समर्थन करने वाली सामाजिक नीतियों को बढ़ावा देना है। साथ ही यह आयोग गरीबी उन्मूलन, सामाजिक एकीकरण को बढ़ावा देने और सभी के लिए पूर्ण रोजगार तथा सम्मानजनक कार्य सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करता है। इसके माध्यम से प्रतिनिधियों को एक दूसरे से संवाद स्थापित करने का मौका मिलता है।...
रायपुर : उद्योग मंत्री देवांगन आज कबीरधाम जिले के दौरे पर, अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

रायपुर : उद्योग मंत्री देवांगन आज कबीरधाम जिले के दौरे पर, अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन आज गुरुवार को कबीरधाम जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे दोपहर 2:00 बजे कलेक्टर कार्यालय कवर्धा के सभागृह में विभागीय अधिकारियों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। इसके पहले मंत्री देवांगन दोपहर 1 बजे नवीन विश्राम गृह कवर्धा में नप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट करेंगे। तत्पश्चात् वे शाम 5:00 बजे कवर्धा से कोरबा जिले के लिए रवाना होंगे।...
भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीयमंत्री रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास में आग लगी

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीयमंत्री रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास में आग लगी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, सांसद और पूर्व केंद्रीयमंत्री रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास (मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड स्थित आवास संख्या 21) पर बुधवार सुबह 8:05
कोरबा : धान नहीं बिकने से परेशान किसान ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश

कोरबा : धान नहीं बिकने से परेशान किसान ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। कोरबा जिले में धान खरीद व्यवस्था में अव्यवस्था के कारण एक किसान ने आत्महत्या का प्रयास किया है। किसान ने जहर का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे जिला अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया है। पीड़ित किसान की पहचान ग्राम पुटा, हरदीबाजार के सुमेर सिंह के रूप में हुई है। पिछले एक महीने से वह धान बेचने के लिए संघर्ष कर रहा था, लेकिन न तो उसे खरीदी केंद्र पर धान बेचना नसीब हुआ और न ही टोकन मिला। किसानों की मानें तो फड़ प्रभारी उनकी समस्याओं को अनसुना कर रहे थे, जिससे वह मानसिक तनाव में आ गए। आर्थिक परेशानियों और प्रशासनिक लापरवाही के चलते किसान ने यह निराशाजनक कदम उठाया। परिवार के अनुसार, उन्होंने अपनी समस्या को लेकर जनदर्शन कार्यक्रम में भी आवेदन दिया था, लेकिन वहां से कोई समाधान नहीं मिला। इस घटना की जानकारी मिलने पर सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत...