Thursday, November 5खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सर्गेई लावरोव

प्रशांत भूषण पर रूसी विदेश मंत्री का डॉक्टर्ड वीडियो साझा करने के मामले में FIR दर्ज

प्रशांत भूषण पर रूसी विदेश मंत्री का डॉक्टर्ड वीडियो साझा करने के मामले में FIR दर्ज

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 05 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। दिल्ली पुलिस ने वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण के विरुद्ध रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का डॉक्टर्ड (छेड़छाड़ से तैयार) वीडियो सामाजिक मंचों पर साझा करने की घटना को लेकर एफ़आईआर संख्या 263/26 दर्ज कर ली है। यह मामला तीन नवंबर को साइबर पेट्रोलिंग के दौरान उजागर हुआ, जिसके बाद विशेष सेल थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने इस कार्य को रोकने के प्रयोजन से भारतीय न्याय संहिता की धारा 336(4), 353(1)(सी), 356 और 340(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66सी के तहत आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, उक्त वीडियो के माध्यम से भ्रामक, मानहानिकारक और भड़काऊ सामग्री का प्रसार किया गया, जिससे सार्वजनिक उपद्रव और अफवाहों के फैलने की आशंका उत्पन्न हुई। धारा 336(4) का प्रयोग इस बात के लिये किया गया है कि किसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने के इरादे से फर्जी दस्...