Wednesday, November 4खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सर्किट हाउस

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने खैरागढ़ में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने खैरागढ़ में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 3 नवम्बर (प्रेस ब्यूरो)। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज मंगलवार को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में प्रगतिशील निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों व निर्माण एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खैरागढ़ में चल रहे संयुक्त जिला कार्यालय भवन, सर्किट हाउस, खैरागढ़ बायपास मार्ग, आमनेर नदी पर उच्च स्तरीय पुल तथा सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का जायजा लिया। सचिव ने बताया कि सर्किट हाउस की लागत 3 करोड़ 4 लाख रुपये है और ऊपरी ढांचे का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसे मार्च-2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने संयुक्त जिला कार्यालय भवन के लिए 18 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत पर कार्य की समीक्षा की। कार्यपालन अभियंता एल.एन.एस. राठौर ने बताया कि भवन के भूतल पर स्तंभ निर्माण पूरा हो चुका है; प्रथम तल के ब्लॉक ‘ए’ में स्लैब एवं शटरि...