Friday, November 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: समस्या निवारण शिविर

आमकोना‑चंपानगर में समस्या निवारण शिविर, 55 ग्रामीणों का हुआ व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण

आमकोना‑चंपानगर में समस्या निवारण शिविर, 55 ग्रामीणों का हुआ व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 05 नवंबर (हि.स.)। जिले में स्वास्थ्य पोषण सेवा संगम के अंतर्गत गुरुवार को शंकरगढ़ विकासखंड के बहुउद्देशीय केंद्र आमकोना तथा कुसमी विकासखंड के चंपानगर में समस्या निवारण शिविर आयोजित किए गए। दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए, जिन्होंने अपनी समस्याओं व मांगों से सम्बंधित आवेदन जमा कराए। इसी दौरान दोनों शिविरों में कुल 55 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। चंपानगर में आयोजित शिविर में राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए आठ आवेदन तथा पेंशन से सम्बंधित चार आवेदन प्राप्त हुए। ग्रामीणों ने सीसी रोड बनवाने और तालाब निर्माण की भी माँग रखी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस शिविर में कुल 23 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें रक्तचाप, शुगर स्तर और बुनियादी शारीरिक जांच शामिल थी। वहीं, आमकोना शिविर में नया राशन कार्ड बनवाने के लिए एक आवेदन तथा मौजूदा कार्ड में ...