Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: संस्कृति

राजिम कुंभ (कल्प): श्रद्धालुओं के लिए मंत्री राजेश अग्रवाल का आमंत्रण

राजिम कुंभ (कल्प): श्रद्धालुओं के लिए मंत्री राजेश अग्रवाल का आमंत्रण

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ की पावन धरती एक बार फिर आस्था और अध्यात्म के महासंगम का साक्षी बनने जा रही है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रदेशवासियों सहित देशभर के श्रद्धालुओं को राजिम कुंभ (कल्प) में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ की पहचान, परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे अपने परिवार के साथ राजिम पहुँचकर इस दिव्य महापर्व के साक्षी बनें। यह दिव्य एवं भव्य आयोजन एक फरवरी से 15 फरवरी (माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि) तक आयोजित होगा। महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के पवित्र त्रिवेणी संगम पर स्थित राजिम, छत्तीसगढ़ का प्रमुख धार्मिक तीर्थ स्थल है, जिसे “छत्तीसगढ़ का प्रयाग” भी कहा जाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यहाँ संतों, महात्माओं, नागा सन्यासियों और लाखों श्रद्धालुओं का आगमन ...
संस्कारित परिवार: जागरूक नागरिक, समरस समाज और संवेदनशील राष्ट्र निर्माण की मूल धुरी

संस्कारित परिवार: जागरूक नागरिक, समरस समाज और संवेदनशील राष्ट्र निर्माण की मूल धुरी

लेख
By: कैलाश चन्द्र संस्कारित परिवार: जागरूक नागरिक, समरस समाज और संवेदनशील राष्ट्र निर्माण की मूल धुरी -कैलाश चन्द्र भारतीय समाज की रचना में परिवार केवल रक्त-संबंधों का केंद्र नहीं बल्कि एक जीवंत संस्कृति, अनुशासन और भविष्य का निर्माण करने वाली संस्था है। जब दुनिया व्यक्तिगतता, उपभोक्तावाद और क्षणिक सुख की संस्कृति में उलझकर अपने मूल्यों से दूर जा रही है, तब हमारे लिए यह समझना अत्यंत आवश्यक हो जाता है कि राष्ट्र-निर्माण किसी एक नीति, किसी एक नेतृत्व या किसी एक विचारधारा से नहीं चलता; उसका वास्तविक केंद्र परिवार होता है। परिवार ही वह स्थान है जहाँ भविष्य की पीढ़ियाँ अपना पहला श्वांस, पहला संस्कार, पहली दृष्टि और पहला जीवन-शिक्षण प्राप्त करती हैं। अतः परिवार में संस्कारों की स्थापना केवल निजी जीवन का विषय नहीं बल्कि व्यापक सामाजिक और राष्ट्रीय प्रश्न है। बच्चा अपने जन्म से किशोरावस्था...
कोरिया गणराज्य के प्रतिनिधिमंडल ने हरिवंश से की महत्वपूर्ण मुलाकात

कोरिया गणराज्य के प्रतिनिधिमंडल ने हरिवंश से की महत्वपूर्ण मुलाकात

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। कोरिया गणराज्य के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को संसद भवन में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कोरिया गणराज्य की नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष ली हैक-यंग ने किया। इस अवसर पर हरिवंश ने कहा कि भारत और कोरिया गणराज्य मजबूत और प्रगतिशील लोकतंत्र हैं तथा दोनों देशों के बीच संसदीय आदान-प्रदान की सुदृढ़ परंपरा रही है। बैठक के दौरान हरिवंश ने द्विपक्षीय सहयोग के बहुआयामी स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत और कोरिया गणराज्य के बीच व्यापार एवं निवेश, रक्षा, संस्कृति तथा जन-जन के संपर्क जैसे क्षेत्रों में घनिष्ठ साझेदारी है। यह सहयोग लोकतंत्र, कानून के शासन, वैश्विक शांति और समृद्धि के साझा मूल्यों पर आधारित है। दोनों देशों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों का उल्लेख करते हुए हरिवंश ने कहा कि अयोध्या की राजकुमारी सुर...
बस्तर पंडुम का संभागस्तरीय आयोजन छे से आठ फरवरी को

बस्तर पंडुम का संभागस्तरीय आयोजन छे से आठ फरवरी को

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बस्तर पंडुम के संभागस्तरीय आयोजन की तिथि में आंशिक संशोधन किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत अब इसका आयोजन 6-8 फरवरी तक संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में होगा, जहां जिलास्तर पर बस्तर पंडुम के अंतर्गत आयोजित 12 विधाओं के विजेता दल एवं कलाकार शामिल होंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल पर जनजातीय बहुल बस्तर संभाग की लोक-संस्कृति, परंपरा और विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में यह लगातार दूसरे वर्ष बस्तर पंडुम का गरिमामय आयोजन हो रहा है। बस्तर पंडुम-2026 का तीन चरणों में आयोजन जनपद, जिला एवं संभाग स्तर पर 12 विधाओं में प्रतियोगिता के तौर पर किया जा रहा है। इस आयोजन से बस्तर अंचल की लोककला, शिल्प, नृत्य, गीत-संगीत, पारंपरिक व्यंजन, बोली-भाषा, वेश-भूषा, आभूषण, वाद्य यंत्र, नाट्य एवं जनजातीय जीवन-पद्धति...
महाकाल महोत्सव में प्रस्तुत होगा इंडोनेशियाई शिव नृत्य-नाट्य

महाकाल महोत्सव में प्रस्तुत होगा इंडोनेशियाई शिव नृत्य-नाट्य

मध्य प्रदेश, राज्य
उज्जैन, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भगवान महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में चल रहे पांच दिवसीय महाकाल महोत्सव के अंतिम दिन आज रविवार को इंडोनेशिया की प्रसिद्ध नृत्य मंडली द्वारा शिव-केंद्रित नृत्य-नाट्य प्रस्तुति दी जाएगी। यह प्रस्तुति शिव तत्व, तांडव और आध्यात्मिक चेतना को वैश्विक कला दृष्टि से प्रस्तुत करेगी। वीर भारत न्यास और महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा 14 से 18 जनवरी तक महाकाल लोक एवं त्रिवेणी संग्रहालय में महाकाल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला निरंतर श्रद्धा और कला का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रही है। महोत्सव के अंतिम दिन सायं 7 बजे महाकाल लोक में देश-विदेश की विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दर्शकों को भावविभोर करेंगी। वीर भारत न्यास के सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि महोत्सव के अंतिम दिन इंडोनेशिया की प्रसिद्ध नृत्य मंडली द्वार...
हिंदू समाज की एकता से संस्कृति और अखंडता की सुरक्षा संभव: दत्तात्रेय होसबाले

हिंदू समाज की एकता से संस्कृति और अखंडता की सुरक्षा संभव: दत्तात्रेय होसबाले

राष्ट्रीय
दरभंगा, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बिहार में दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड अंतर्गत लगमा गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एकदिवसीय विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक समरसता और हिंदू समाज की एकता पर विशेष जोर दिया। सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि इतिहास इस बात का साक्षी है कि जब-जब हिंदू समाज में विभाजन की दरार उत्पन्न हुई है, तब-तब विदेशी आक्रांताओं ने देश पर शासन किया है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की एकता ही भारत को सशक्त बनाती रही है और यही देश की सबसे बड़ी ताकत रही है। जब समाज संगठित रहा, तब राष्ट्र ने उन्नति की और जब समाज में बंटवारा हुआ, तब देश को बाहरी आक्रमणों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कह...
प्रधानमंत्री ने असम में परिवर्तन पर पबित्रा मार्गेरिटा के लेख पर दी बधाई

प्रधानमंत्री ने असम में परिवर्तन पर पबित्रा मार्गेरिटा के लेख पर दी बधाई

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विदेश राज्यमंत्री पबित्रा मार्गेरिटा द्वारा असम में पिछले 11 वर्षों में शांति, संस्कृति और बुनियादी ढांचे में हुए महत्वपूर्ण सुधारों पर लिखे गए लेख पर बधाई दी। प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पबित्रा मार्गेरिटा के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कहा गया कि उन्होंने एक ऐसे विकास मॉडल पर जोर दिया है जो आर्थिक विकास को पर्यावरणीय जिम्मेदारी के साथ संतुलित करता है, क्योंकि राज्य विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप, विकसित असम की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मार्गेरिटा ने एक्स पर एक अंग्रेजी अखबार में 'मोदी के दृष्टिकोण और परिवर्तन का एक दशक' शीर्षक से लिखे अपने लेख में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज असम के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। मैंने पिछले एक दशक में उनके नेतृत्व में आए बदलाव और उनकी दृष्टि के बारे में लिखा है। मार्गेरिट...
उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष: उपराष्ट्रपति ने राज्य की त्याग और दृढ़ता की सराहना की

उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष: उपराष्ट्रपति ने राज्य की त्याग और दृढ़ता की सराहना की

राष्ट्रीय
देहरादून, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज देहरादून में जागरण मंच का उद्घाटन किया। यह आयोजन उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने उत्तराखंड को त्याग, दृढ़ता तथा राष्ट्र सेवा का प्रतीक बताते हुए राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उत्तराखंड की स्थापना को याद करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि राज्य का गठन पर्वतीय जनमानस की दीर्घकालिक आकांक्षाओं का लोकतांत्रिक जवाब था और इसने भारत की संघीय प्रणाली की मजबूती को पुनः स्थापित किया। उन्होंने लोकसभा सदस्य के रूप में उत्तराखंड के गठन के विधेयक के पक्ष में मतदान करने के अपने व्यक्तिगत अनुभव को भी साझा किया। देवभूमि उत्तराखंड के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत की सभ्यतागत चेतना में इस राज्य का विशेष...
तातापानी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, दर्शकों ने झूम उठी रितेश पांडेय-डिंपल सिंह की जोड़ी पर

तातापानी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, दर्शकों ने झूम उठी रितेश पांडेय-डिंपल सिंह की जोड़ी पर

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव 2026 का शुक्रशार की देर रात भव्य और यादगार समापन हुआ। समापन संध्या पर भोजपुरी संगीत और नृत्य का ऐसा रंग चढ़ा कि हजारों दर्शक देर रात तक झूमते रहे। भोजपुरी स्टार गायक रितेश पांडेय, चर्चित अदाकारा डिंपल सिंह, गायिका खुशी कक्कड़ और उनकी टीम की शानदार प्रस्तुतियों ने महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। तातापानी महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शिखर देखने को मिला। मंच पर जैसे ही भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडेय और डिंपल सिंह की जोड़ी उतरी, माहौल पूरी तरह बदल गया। दोनों की जुगलबंदी ने दर्शकों को अपनी सीटों से खड़े होकर थिरकने पर मजबूर कर दिया। कई दर्शक तो उत्साह में कुर्सियों के ऊपर खड़े होकर तालियां बजाते और नाचते नजर आए। रितेश पांडेय ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट भोजपुरी गीतों ...
हिंदू होने का मर्म है विविधता में एकता और आत्मभूतेषु भाव

हिंदू होने का मर्म है विविधता में एकता और आत्मभूतेषु भाव

लेख
By: -------------- भारत एक देश होने के साथ ही एक चेतना है, एक संस्कार है, एक जीवन दृष्टि है। यह वह भूमि है जहां हजारों वर्षों से मानवता को जीने की कला सिखाई गई, जहां विविधता को शक्ति के रूप में देखा गया और जहां अंत:चेतना को ही एकता के लिए समाज की आधारशिला बनाया गया। इसी भारत के स्‍व को स्वर देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने आज जो कहा है, वह हम सभी के लिए गहन रूप से विचारणीय है। वस्‍तुत: ये भारत के अतीत, वर्तमान और भविष्य को जोड़ने वाला वैचारिक उद्घोष है। जिसमें कि उनके शब्द हर हिंदू, हर सनातनी और हर भारतवासी के भीतर यह भाव जगाते हैं कि इस राष्ट्र का चरित्र हमारे आचरण से बनता है और इसकी जिम्मेदारी हमारे कंधों पर है। डॉ. भागवत का यह कथन है कि भारत एक भौगोलिक इकाई से ऊपर एक चरित्र है, जोकि भारतीय सभ्यता के मूल स्वभाव को रेखांकित करता है। भारत की पहचान उसकी ...