Saturday, November 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: संजय सरोज यादव

ठाणे में एटीएस ने 10 लाख इनाम वाला नक्सली संजय सरोज यादव को गिरफ्तार

ठाणे में एटीएस ने 10 लाख इनाम वाला नक्सली संजय सरोज यादव को गिरफ्तार

राष्ट्रीय
ठाणे, 07 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। महाराष्ट्र के ठाणे आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने झारखंड के एक वांछित नक्सली को डोंबिवली के पास ठाकुर्ली इलाके में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय सरोज यादव उर्फ संजय गोडराय उर्फ बुधराम (45 वर्ष) के रूप में हुई है। झारखंड सरकार ने इस व्यक्ति पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। संजय यादव झारखंड के जंगल क्षेत्र का रहने वाला है और पिछले लगभग दस दिनों से ठाकुर्ली में निवास कर रहा था। झारखंड की सुरक्षा एजेंसियों को उसकी तलाश थी। जब उसे महाराष्ट्र में आने की सूचना मिली, तो एटीएस ने तुरंत ठाकुर्ली में निगरानी शुरू की और उपयुक्त अवसर पर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। एटीएस अब इस बात की जांच कर रही है कि पिछले दस दिनों से संजय यादव को ठाकुर्ली में किसके सहयोग से रखा गया था, उसकी रहने की जगह कौन उपलब्ध कराता रहा...