Thursday, November 5खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: संजय बैरागी

मुरासु चक्रवात का बस्तर में प्रभाव, बादलों के साथ मध्यम बारिश जारी

मुरासु चक्रवात का बस्तर में प्रभाव, बादलों के साथ मध्यम बारिश जारी

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 03 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। बांगाल की खाड़ी में सक्रिय मुरासु चक्रवात का असर अब बस्तर संभाग में स्पष्ट दिख रहा है। आज सुबह से ही इस क्षेत्र के कई स्थानों पर घने बादल छाए हुए थे और विभिन्न जगहों पर मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बुधवार को भी बस्तर के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है, जबकि 7 नवंबर के बाद मौसम शुष्क हो जाएगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण ठंड का बढ़ना सम्भावित है। मौसम वैज्ञानिक संजय बैरागी ने बताया कि चक्रवात मुरासु का प्रमुख प्रभाव अभी तक मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में महसूस किया गया है, परंतु दक्षिणी छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में भी इसका प्रभाव महसूस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान बस्तर के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। मंगलवार और बुधवार को बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के सा...