हत्या के मामले में वांछित दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
नोएडा, 04 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना जेवर की पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों को आज सुबह मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी। घटना के दौरान पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह की मीडिया प्रवक्ता सुबोध कुमार ने बताया कि थाने के जवान झाझर रोड के पावर हाउस के पास बैरियर लगा कर चेकिंग कर रहे थे, तभी दो व्यक्तियों को पैदल आते हुए देखा गया। पुलिस ने उन्हें रुकने का संकेत दिया, परंतु वे तुरंत भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा किया और उन्हें घेर लिया। घेराव महसूस कर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलायी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे दोनों के पैर में चोट लगी।
पहले बदमाश का नाम शेरू उर्फ शेर मोहम्मद पुत्र युसूफ, निवासी मोहल्ला व्यापारियन, कस्बा जहांगीरपुर बताया गया, जबकि दूसरे...
