स्कूल बस जाँच में एक बस जब्त, दो पर जुर्माना
जांजगीर-चांपा, 05 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। स्कूल के बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, 04 नवंबर को शिवरीनारायण क्षेत्र में यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने स्कूल बस की जाँच शुरू की। इस अभियान में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के निर्देशन तथा नेतृत्व में कार्यवाही की गई।
जांच के दौरान शिशु मंदिर और ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल की बसों का निरीक्षण किया गया, जिसमें फिटनेस सर्टिफ़िकेट, परमान्ट, प्रदूषण सर्टिफ़िकेट, सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस तथा बच्चों से संबंधित अन्य सुरक्षा मानकों की जाँच शामिल थी। नियमों का उल्लंघन पाते ही एक स्कूल बस को तत्काल जप्त कर लिया गया, जबकि दो बसों के खिलाफ कुल सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
अन्य बसों में मिली मामूली कमियों को दूर करने के लिए संबंधित स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों को सात...
