Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: शांति

सहजन के फूलों में नवजीवन का उजास

सहजन के फूलों में नवजीवन का उजास

लेख
By: परिचय दास सहजन के फूलों में नवजीवन का उजास परिचय दास वसंत की प्रथम आहट के साथ ही सहजन के पेड़ ने अपनी शाखाओं को नवजीवन के उजास से भर लिया। हल्की ठंडी हवा, धूप की धीमी परछाइयां और कोयल की आवाज के बीच सहजन के फूल अपनी नाज़ुक पंखुड़ियों को खोलने लगे। इन फूलों में एक अलौकिक सादगी थी, जैसे किसी गजल का पहला मिसरा-अनायास, लेकिन भीतर तक स्पंदित कर देने वाला। इन छोटे-छोटे सफेद फूलों की सुगंध में स्मृतियों का एक संसार बसता था। गांव की वह पगडंडी, जहां दुपहरिया की उनींदी हवा में सहजन की डालियां झूलती थीं। उनकी छांव में खेलते बच्चे, दोपहर की थकान से आंखें मूंदकर सुस्ताते किसान और किसी कोने में बैठी कोई स्त्री, जो फूलों को बटोर कर उनकी सब्ज़ी बनाने की सोच रही थी। सहजन का फूल केवल फूल नहीं था, यह किसी विरासत की तरह अगली पीढ़ी को सौंपा जाने वाला एक गीत था-मौन में गाया हुआ लेकिन दिल की गहराइयो...
भगवान बुद्ध के ‘देवनीमोरी अवशेष’ कोलंबो में प्रदर्शित होंगे

भगवान बुद्ध के ‘देवनीमोरी अवशेष’ कोलंबो में प्रदर्शित होंगे

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारत और श्रीलंका के बीच सदियों पुराने सभ्यतागत और सांस्कृतिक संबंधों को और प्रगाढ़ करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। भारत सरकार ने भगवान बुद्ध के अत्यंत पवित्र 'देवनीमोरी अवशेषों' को प्रदर्शनी के लिए श्रीलंका भेजने का निर्णय लिया है, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के साझा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को और अधिक सशक्त बनाना है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अप्रैल 2025 के श्रीलंका दौरे के विजन को आगे बढ़ाते हुए यह प्रदर्शनी कोलंबो के गंगारामया मंदिर में आयोजित की जाएगी। ये पवित्र अवशेष 4-10 फरवरी 2026 तक कोलंबो में सार्वजनिक प्रदर्शनी के लिए होंगे और 11 फरवरी 2026 को वापस लौटेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य साझा बौद्ध विरासत को मजबूत करना और दक्षिण एशिया में शांति का संदेश देना है।भारत का प्रतिनिधिमंडल गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और उपमुख्यमंत्री ह...
मुख्यमंत्री ने अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया, दौड़ में भाग लिया

मुख्यमंत्री ने अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया, दौड़ में भाग लिया

छत्तीसगढ़, राज्य
नारायणपुर, 31 जनवरी (हिनूस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शनिवार की सुबह नारायणपुर के हाईस्कूल परिसर के निकट आयोजित हॉफ मैराथन में भाग लिया और धावकों को झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सांकेतिक रूप से दौड़ भी लगाई और विजेता प्रतिभागियों को दिए जाने वाले मैडल का अनावरण किया। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि इस ऐतिहासिक दौड़ में 60 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय धावकों के साथ-साथ 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिससे यह आयोजन विशेष बना। उन्होंने कहा कि अबूझमाड़ आज शांति, विश्वास और विकास के नए अध्याय की ओर तेजी से बढ़ रहा है। यह मैराथन केवल एक दौड़ नहीं है, बल्कि एक सुरक्षित और समावेशी भविष्य की दिशा में हमारे संकल्प का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अबूझमाड़ का यह क्षेत्र, जहां कभी आम नागरिकों और जवानों का पहुंचना भी कठिन था, आज सकारात्मक वातावरण के कारण हज...
विदेश मंत्री जयशंकर की ईरानी समकक्ष से बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर हुई चर्चा

विदेश मंत्री जयशंकर की ईरानी समकक्ष से बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने ईरान और उसके आसपास के क्षेत्र में तेजी से बदल रहे हालात पर विचार-विमर्श किया। डॉ जयशंकर ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि बातचीत में क्षेत्रीय घटनाक्रम और उससे जुड़े व्यापक प्रभावों पर चर्चा हुई। मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए यह संवाद अहम माना जा रहा है। गौरतलब है कि भारत पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और संवाद के पक्ष में लगातार सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। ईरान के साथ उच्चस्तरीय संपर्क इसी नीति का हिस्सा माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब क्षेत्र में तनाव और अनिश्चितता बनी हुई है।...
जूटमिल पुलिस की सख्त कार्रवाई, झगड़ा–विवाद में लिप्त चार आराेपिताें काे भेजा गया जेल

जूटमिल पुलिस की सख्त कार्रवाई, झगड़ा–विवाद में लिप्त चार आराेपिताें काे भेजा गया जेल

अपराध
रायगढ़, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जूटमिल पुलिस द्वारा एक बार फिर सख्त कदम उठाते हुए झगड़ा–विवाद में बार-बार लिप्त पाए गए चार आराेपिताें के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर आज बुधवार उन्हें जेल भेजा गया है। यह कार्रवाइयाँ दो अलग-अलग मामलों में की गई हैं। पहली कार्रवाई अमलीभौना नीचेपारा क्षेत्र की है, जहां आवेदक हरिकिशन यादव एवं अनावेदक मेवालाल मेहर का मकान आपस में जुड़ा हुआ है तथा दोनों के मकानों की नाली का पानी एक ही रास्ते से होकर बहता है। नाली के गंदे पानी की निकासी को लेकर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज, वाद-विवाद एवं मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई। शिकायत की जांच के दौरान दोनों पक्षों को थाना जूटमिल में तलब किया गया, जहां पूछताछ के दौरान अनावेदक पक्ष द्वारा फिर से उत्तेजित होकर गाली-गलौज एवं झगड़ा शुरू कर दिया गया...