Thursday, October 29खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: विनोद कुमार

पंजाब नेशनल बैंक से नोएडा के खाताधारकों की करोड़ों की ठगी, अधिकारियों पर मुकदमा

पंजाब नेशनल बैंक से नोएडा के खाताधारकों की करोड़ों की ठगी, अधिकारियों पर मुकदमा

अपराध
नोएडा, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। पंजाब नेशनल बैंक के एक शाखा में घटी कथित धोखाधड़ी के मामले में, थाना बीटा दो में एक नागरिक ने रिपोर्ट दायर की है, जिसके अनुसार उसने और अनेक अन्य लोगों ने एफडी और बचत खातों में धन जमा किया था। यह दावा है कि बैंक के अधिकारी और कर्मचारी मिलकर इन खातों से पैसे निकालकर अन्य खातों में ट्रांसफर कर रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार, संतोष नामक एक खाताधारक के पास 1.18 करोड़ रुपये का बैलेंस था, जबकि अब उनका खाता शून्य पर आ गया है। इसी तरह, एक अन्य पीड़ित के पास 1 लाख 38 हजार रुपये थे, जो भी अब गायब हैं। ट्रांसपोर्टर विनीत भाटी ने दावा किया कि उनके खाते से 25 लाख रुपये किसी अज्ञात खाते में भेजे गए थे, और बैंक के अधिकारियों ने कहा कि राशि वापस की जाएगी, लेकिन अभी तक कोई रिफंड नहीं मिला। गौतम, जो बिरौडी गांव के निवासी हैं, ने बताया कि उनके पिता के खाते में 94 लाख रुपये थ...