Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: वित्तीय जांच

सिरसा में नशा तस्कर की 64 लाख रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज की गई

सिरसा में नशा तस्कर की 64 लाख रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज की गई

अपराध
सिरसा, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्थानीय पुलिस ने एक नशा तस्कर की करीब 64 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की है। आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी के आठ अभियोग दर्ज हैं और वह राजस्थान के एक जेल में बंद है। डीएसपी संदीप धनखड़ ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस सख्त है और अवैध तरीके से की गई काली कमाई को फ्रीज किया जा रहा है। कालांवाली के डीएसपी धनखड़ ने बताया कि आरोपी चरणजीत व गुरजीत सिंह को पुलिस ने 402 ग्राम हेरोइन सहित कालांवाली क्षेत्र से काबू किया था। उन्होंने बताया कि आरोपी चरणजीत के खिलाफ आठ अभियोग दर्ज हैं, जिसमें से सात कालांवाली तथा एक राजस्थान के चुरू में दर्ज है। छह मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान थाना कालांवाली व प्रॉपर्टी अटैचमेंट सेल द्वारा एनडीपीएस अधिनियम के तहत आरोपी की आय और संपत्तियों की गहन वित्तीय जांच की गई।...
आयकर विभाग की चावल व्यापारियों पर कार्रवाई, 4.50 करोड़ रुपये की राशि जब्त

आयकर विभाग की चावल व्यापारियों पर कार्रवाई, 4.50 करोड़ रुपये की राशि जब्त

राष्ट्रीय
रांची, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने चावल व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी का सिलसिला शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रखा। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस कार्यवाही में अब तक 4.50 करोड़ रुपये की राशि जब्त की गई है। छापेमारी के दौरान मिले जेवरात का मूल्यांकन और जांच अभी भी चल रही है, साथ ही बाबा ग्रुप की फैक्टरी, मकान और अन्य अचल संपत्तियों का मूल्यांकन भी जारी है। चावल व्यापारियों के ठिकानों पर 29 जनवरी को शुरू हुई यह छापेमारी इस क्रम में तीसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान मिले कैश राशि के संबंध में संबंधित व्यक्तियों से जानकारी ली जा रही है, जिसके आधार पर कुल 4.50 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं। इनमें से दो करोड़ रुपये बाबा ग्रुप से जुड़े आढ़तियों (कमिशन एजेंट) के ठिकानों से और 2.50 करोड़ रुपये बाबा एग्रो फुड तथा बाबा फुड प्रोसेसिंग से जुड़े लोगों के ठिकानों से जब्त किए...