वोटर लिस्ट विवाद में सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर की मांग, 6 नवंबर को सुनवाई तय
दिल्ली, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के विरुद्ध कथित रूप से वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के आरोप पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को सुनने के लिये 6 नवंबर को कार्यवाही करने का आदेश दिया। इस सुनवाई की जिम्मेदारी एडिशनल चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट विनोद जोशी को सौंपी गयी है, जो मामले को नई दलीलों के साथ फिर से देखेंगे।
इस फैसले से पहले, 21 सितंबर को स्पेशल जज विशाल गोगने ने मामले को मजिस्ट्रेट के पास वापस भेजा था, यह निर्देश देते हुए कि आदेश का पुनर्विचार किया जाए और तर्कसंगत आदेश जारी किया जाए। जज विशाल गोगने ने कहा था कि मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा दिया गया आदेश “तर्कसंगत नहीं” है। इस आदेश को वकील विकास त्रिपाठी ने सेशंस कोर्ट में चुनौती दी थी।
पहले, 11 सितंबर को एडिशनल चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट वैभव चौरसिया ने याचिका को खारिज कर दिया था। याचि...
