Wednesday, November 4खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: लक्ष्मणबाग संस्थान

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने संस्कृत विश्वविद्यालय रीवा परिसर के पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने संस्कृत विश्वविद्यालय रीवा परिसर के पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण की समीक्षा की

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाळ, 04 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में लक्ष्मणबाग संस्थान की भूमि पर स्थित रीवा‑कुठुलिया मार्ग में बिछिया नदी पर जलमग्नीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस बैठक में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला तथा विभिन्न विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति थी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने परियोजना की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए जिला प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने, भूमि अर्जन सहित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि भू‑अर्जन के लिए आवश्यक अनापत्ति प्रमाण‑पत्र (एनओसी) शीघ्र जारी किया जाए, जिससे कार्य की गति में कोई व्यवधान न आए। शुक्ल ने यह भी उल्लेख किया कि संस्कृत विश्वविद्यालय भारतीय ज्ञान परम्परा, संस्...