Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: रेलवे

रेलवे के 11.40 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को 78‑दिनी दीपावली बोनस की मंजूरी

रेलवे के 11.40 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को 78‑दिनी दीपावली बोनस की मंजूरी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज एक महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय लिया, जिसमें भारतीय रेलवे के 11.40 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को 78 दिन के उत्पादकता आधारित बोनस प्रदान करने की स्वीकृति दी गई। यह बोनस विशेष रूप से दीपावली के अवसर पर दिया जाएगा और इसका कुल खर्च अनुमानित 2,009.61 करोड़ रुपये रहेगा। रिपोर्टों के अनुसार, इस बोनस की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुए मंत्रिमंडल मीटिंग में की गई। बैठक में सभी संबंधित मंत्रालयों ने इस योजना के वित्तीय पहलुओं और कार्यान्वयन प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह बोनस न केवल कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेगा, बल्कि उनके कार्य‑प्रेरणा और उत्पादकता में भी सकारात्मक योगदान देगा। उत्पादकता आधारित बोनस का सिद्धांत यह है कि कर्मचारियों को उनके कार्य प्रदर्शन और उपलब्धिय...
रेलवे सुरक्षा बल का 42वां स्थापना दिवस समारोह 12 अक्टूबर को आयोजित

रेलवे सुरक्षा बल का 42वां स्थापना दिवस समारोह 12 अक्टूबर को आयोजित

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 12 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। 12 अक्टूबर को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अपना 42वां स्थापना दिवस बड़े पैमाने पर मनाया। इस अवसर पर आयोजित भव्य परेड में आरपीएफ की अनुशासन, साहस और कार्यकुशलता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया। परेड के अंत में उत्कृष्ट सेवा के लिए आरपीएफ अधिकारियों एवं जवानों को प्रतिष्ठित पदक प्रदान किए गए। यह समारोह भारतीय रेल में यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे संपत्ति की रक्षा के प्रति बल की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।...
केंद्रीय बजट: पूर्वोत्तर के लिए स्ट्रेटिजिक रेल कॉरिडोर का विस्तार और सुरक्षा में वृद्धि

केंद्रीय बजट: पूर्वोत्तर के लिए स्ट्रेटिजिक रेल कॉरिडोर का विस्तार और सुरक्षा में वृद्धि

राष्ट्रीय
गुवाहाटी, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। संवेदनशील चिकन नेक क्षेत्र में रेलवे डबल लाइन का स्ट्रेटिजिक रेल कॉरिडोर बनाएगा। इसके बनने से पूर्वोत्तर राज्यों के लिए रेल कनेक्टिविटी सुरक्षित, आरामदायक और रफ्तार में तेजी आएगी। ये बातें केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से पूर्वी भारत के राज्य असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड एवं ओड़िशा के लिए केंद्रीय बजट में रेल विकास पर प्रकाश डालते हुए कही। स्ट्रेटिजिक रेल कॉरिडोर पर विस्तार से बताते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने गुवाहाटी के मालीगांव स्थित पूसीरे मुख्यालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत में बताया कि कुल चार लेन के रेलवे ट्रैक का निर्माण करने की योजना है, जिससे वर्तमान के ट्रैक मिलाकर कुल छह लेन हो जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्रह्मपुत्र नदी पर दो नए पुल बनाए जाएंगे, जिनमें एक का काम आरंभ...
रेल कर्मचारियों ने उठाई मांगें, उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

रेल कर्मचारियों ने उठाई मांगें, उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के आह्वान पर विभिन्न लंबित एवं न्यायसंगत मांगों के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर सोमवार को पूरे भारतीय रेल में 'अखिल भारतीय मांग दिवस' मनाया गया। इस अवसर पर रेलवे की सभी शाखाओं में धरना-प्रदर्शन, रैलियां और सभाएं आयोजित की गईं। रेल कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में रनिंग स्टाफ के लिए किलोमीटर भत्ता (केएमए) दरों में वृद्धि, लेवल-1 के 30 प्रतिशत पदों को लेवल-2 में उन्नयन, लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरना, बढ़ते रेल नेटवर्क को देखते हुए अतिरिक्त पदों का सृजन, लेवल-8 व 9 में कार्यरत अराजपत्रित कर्मचारियों को नाइट ड्यूटी भत्ता, जोखिम व कठिनाई भत्तों में वृद्धि, 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को 1 जनवरी 2026 से लागू करना, कर्मचारियों के माता-पिता को पास/पीटीओ व चिकित्सा सुविधा में शामिल करना, प्वाइंट्समैन श्रेणी के ल...
रेलवे की तैयारियाँ, सिंहस्थ 2028 के लिए 300 से अधिक ट्रेनें चलेंगी

रेलवे की तैयारियाँ, सिंहस्थ 2028 के लिए 300 से अधिक ट्रेनें चलेंगी

राष्ट्रीय
उज्जैन, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। सिंहस्थ 2028 के लिए अब रेलवे ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। देश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक सिंहस्थ के दौरान लाखों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की यात्रा सहज और संगठित बनाने के लिए पश्चिम रेलवे ने उज्जैन और इंदौर के लिए 300 से अधिक ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई है। इसके साथ ही स्टेशन विकास, यात्री सुविधाओं में विस्तार और भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक उपाय किए जाएंगे। प्रदेश सरकार के सहयोग से रेलवे ने पश्चिम मध्य क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की योजनाओं पर काम शुरू कर दिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार सिंहस्थ के दौरान उज्जैन और इंदौर तक देशभर से 300 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जिससे यात्रा में किसी प्रकार की रुकावट न हो। गौरतलब है कि हाल ही में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने उज्जैन का दौरा कर रेलवे की ...
छत्तीसगढ़ के दर्रीटोला रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के दो डिब्बे पलटे, रेल मार्ग अस्थाई रूप से बाधित

छत्तीसगढ़ के दर्रीटोला रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के दो डिब्बे पलटे, रेल मार्ग अस्थाई रूप से बाधित

राष्ट्रीय
मनेन्द्रगढ़, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी जिले) में आज कोयले से लदी एक मालगाड़ी के दो डिब्बे अचानक पटरी से उतरकर पलट गए। यह घटना नागपुर चौकी क्षेत्र में हुई, जिसके कारण रेल मार्ग पर तीनों लाइनें पूरी तरह अवरुद्ध हो गईं। किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। यह हादसा एमसीबी जिले के दर्रीटोला रेलवे स्टेशन के पास दोपहर लगभग 12:00 बजे 952/17 से 952/19 के बीच लाइन नंबर 4 पर हुआ। इस घटना के चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है, और रेलवे प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मालगाड़ी (नंबर एसजीएनई 125) दर्रीटोला से टाइगर हिल्स की ओर जा रही थी। डिब्बे पलटने के कारण रेल मार्ग की तीनों लाइनें अवरुद्ध हो गई हैं, और पटरी से उतरे डिब्बों में भरा कोयला ट्रैक पर बिखर गया है। रेलवे ने प्रभावित लाइन पर ट्रेनों का आव...
स्पेन में हाई-स्पीड रेल दुर्घटना, 21 की मौत और 30 घायल

स्पेन में हाई-स्पीड रेल दुर्घटना, 21 की मौत और 30 घायल

अंतरराष्ट्रीय
मैड्रिड, 19 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्पेन के एडामूज (कोर्डोबा) में तेज गति से चलने वाली दो यात्री रेलगाड़ियां पटरी से उतर गईं, जिसके फलस्वरूप कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों यात्री घायल हो गए। इनमें से 30 की हालत गंभीर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक ट्रेन पटरी से उतरकर एम्बुलेंस से टकरा गई और उसके कई डिब्बे अलग हो गए। मरने वालों में दूसरी ट्रेन का ड्राइवर भी शामिल है। यह घटना रविवार देर रात हुई। घायल यात्रियों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्पेन के प्रमुख समाचार पत्र 'एल पैइस' के अनुसार, इस घटना की जानकारी गार्डिया सिविल और 112 अंडालूजा के स्रोतों ने दी। रिपोर्ट के अनुसार, मालागा से मैड्रिड जा रही एक ट्रेन 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा कर रही थी, जबकि दूसरी अल्विया ट्रेन विपरीत दिशा में आ रही थी। दोनों ट्रेनों में कुल 484 यात्री सवार थे। रेलमंत...
प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, दिखाएंगे तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी

प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, दिखाएंगे तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी

राष्ट्रीय
कोलकाता, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के अपने दौरे के दूसरे दिन कई योजनाओं की शुरुआत करने वाले हैं। रविवार को प्रधानमंत्री हुगली जिले के सिंगूर में 830 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, आधारशिला रखने और हरी झंडी दिखाने का कार्य करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी बालागढ़ में विस्तारित बंदरगाह द्वार प्रणाली की आधारशिला रखेंगे, जिसमें अंतर्देशीय जल परिवहन (आईडब्ल्यूटी) टर्मिनल और एक ओवरब्रिज शामिल होगा। इन सबके साथ वे यहां तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों कोलकाता (हावड़ा)- आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस; कोलकाता (सियालदह)- बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस; कोलकाता (संतरागाछी)- ताम्बरम अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि शनिवार को प्रधानमंत्र...
देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा में देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शनिवार को रवाना किया। यह ट्रेन कोलकाता (हावड़ा) से गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी और 958 किलोमीटर की दूरी महज 14 घंटे में तय करेगी, जबकि वर्तमान में यह यात्रा लगभग 17 घंटे में पूरी होती है। लोकार्पण के दौरान प्रधानमंत्री ने ट्रेन में मौजूद बच्चों और छात्रों से बातचीत की। छात्रों ने कविताएं सुनाईं और अपने अनुभव साझा किए, वहीं प्रधानमंत्री ने उन्हें ऑटोग्राफ दिए और अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने ट्रेन के चालक और स्टाफ से भी संवाद किया। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान भारी भीड़ स्टेशन पर उमड़ी। कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री को देवी की प्रतिमा भेंट की। रेलवे ...
घने कोहरे से प्रभावित दिल्ली में उड़ानें और ट्रेनें हो रही हैं लेट

घने कोहरे से प्रभावित दिल्ली में उड़ानें और ट्रेनें हो रही हैं लेट

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर भारत में जारी शीतलहर के कारण शनिवार सुबह राष्‍ट्रीय राजधानी नई दिल्‍ली के बड़े हिस्से में छाए घने कोहरे ने रेल और हवाई यातायात को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम होने से कई फ्लाइट्स में देरी हुई। वहीं, कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण कुल 177 ट्रेनें लेट चल रही हैं। दिल्ली एयरपोर्ट ने सुबह फ्लाइट ऑपरेशंस में देरी को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। एयरपोर्ट ने यात्रियों से कहा है कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी-अपनी एयरलाइंस से फ्लाइट के स्टेटस को चेक कर लें, क्योंकि कोहरे की वजह से ऑपरेशन पर बीच-बीच में असर पड़ सकता है। रेलवे की ट्रेन रनिंग लिस्ट से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक कई ट्रेनों के दो से 8 घंटे तक लेट चल रही है। दिल्ली-एनसीआर में विजिबिलिटी कम होने के क...