अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार समझौते की घोषणा, टैरिफ में की जाएगी कमी
वाशिंगटन, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौता हो गया है, जिसके तहत दोनों देशों द्वारा एक-दूसरे के सामान पर टैरिफ तुरंत कम किए जाएंगे। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस से तेल खरीदना बंद करने का वादा किया है और अमेरिका तथा संभवतः वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदने का भी। ट्रंप ने सोमवार को भारतीय नेता के साथ बातचीत के बाद अपनी पोस्ट में लिखा कि मोदी ने समझौते के तहत अमेरिका के उत्पादों की अधिक मात्रा में खरीद करने पर भी सहमति जताई है।
ट्रंप की घोषणा का विवरण देते हुए सीएनबीसी ने उनके शब्दों को साझा किया: "आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात करके मुझे बहुत अच्छा लगा। वह मेरे करीबी दोस्तों में से एक हैं और अपने देश के ताकतवर नेता हैं। हमारे बीच व्यापार और यूक्रेन-रूस के बीच ल...


