Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: राष्ट्र निर्माण

आत्मविश्वास से संभव है विकसित भारत का सपना: प्रधानमंत्री मोदी

आत्मविश्वास से संभव है विकसित भारत का सपना: प्रधानमंत्री मोदी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को आत्मविश्वास को सफलता की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि इसी के बल पर सब कुछ संभव है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने में देशवासियों का आत्मविश्वास निर्णायक भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर सुभाषित साझा किया, “श्रीर्मङ्गलात् प्रभवति प्रागल्भ्यात् सम्प्रवर्धते। दाक्ष्यात् तु कुरुते मूलं संयमात् प्रतितिष्ठति॥” इस सुभाषित का अर्थ है कि शुभ कार्यों से धन अर्जित होता है। यह साहस और आत्मविश्वास से बढ़ता है, कुशलता और दक्षता से स्थिर रहता है और संयम द्वारा सुरक्षित होकर राष्ट्र की प्रगति में सहायक बनता है। इस सुभाषित के माध्यम से प्रधानमंत्री ने संदेश दिया कि समृद्धि शुभ कार्यों से उत्पन्न होती है, आत्मविश्वास से बढ़ती है, दक्षता से मजबूत आधार बनाती है और संयम से स्थिरता प्राप्त करती ह...
आत्मनिर्भरता: राष्ट्र निर्माण का आधार – प्रधानमंत्री मोदी

आत्मनिर्भरता: राष्ट्र निर्माण का आधार – प्रधानमंत्री मोदी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को आत्मनिर्भरता को राष्ट्र निर्माण का मूल आधार बताते हुए कहा कि आत्मनिर्भरता वह दीपक है, जो आत्मसम्मान और सामर्थ्य का मार्ग दिखाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार का केंद्रीय बजट देश के युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए संस्कृत का एक सुभाषित भी उद्धृत किया, “नाम्भोधिरर्थितामेति सदाम्भोभिश्च पूर्यते। आत्मा तु पात्रतां नेयः पात्रमायान्ति सम्पदः॥” प्रधानमंत्री ने इस सुभाषित के माध्यम से यह संदेश दिया कि संपदा और अवसर उसी के पास आते हैं, जो स्वयं को योग्य बनाता है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों और बजट प्रावधानों का उद्देश्य युवाओं में क्षमता विकास, नवाचार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।...
युवा राष्ट्र-निर्माण की आधारशिलाः प्रधानमंत्री मोदी

युवा राष्ट्र-निर्माण की आधारशिलाः प्रधानमंत्री मोदी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का यह सिद्धांत है कि युवा शक्ति ही राष्ट्र-निर्माण की सशक्त आधारशिला है। उन्होंने कहा कि भारतीय युवा अपने उत्साह, ऊर्जा और जुनून के साथ किसी भी संकल्प को साकार कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने विवेकानंद के विचारों का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान का युवा आत्मविश्वास, नवाचार और मेहनत के जरिए देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा रहा है। उन्होंने युवाओं से अनुरोध किया कि वे राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा, तकनीकी, और सेवा के क्षेत्रों में सक्रियता से योगदान करें। इस मौके पर, प्रधानमंत्री ने संस्कृत के एक श्लोक का भी हवाला दिया जिसमें कहा गया है कि दृढ़ संकल्प वाले व्यक्ति के लिए सीमित संसाधन भी विशाल बन जाते हैं, और चुनौतियों को अवसरों में बदला जा सकता ...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर किया नमन, युवा दिवस की शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर किया नमन, युवा दिवस की शुभकामनाएं दी

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। आज युवा पीढ़ी के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती है, जिसे हर वर्ष 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर हर साल सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन भी किया जाता है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वामी विवेकानंद को विनम्र नमन करते हुए युवा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा कि "युवाओं के प्रेरणापुंज, स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं राष्ट्रीय युवा दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।" उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने आध्यात्मिक ऊर्जा और चिंतन के माध्यम से विश्व कल्याण का मार्ग दिखाया और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान की प्रेरणा दी। इस बीच, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा, "भारत की ...
स्वामी विवेकानंद जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया नमन, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में आगे आने का आह्वान

स्वामी विवेकानंद जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया नमन, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में आगे आने का आह्वान

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन और उनके विचार आज भी युवाओं के लिए ऊर्जा, दिशा और आत्मविश्वास का बड़ा स्रोत बने हुए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को यह सिखाया कि वे अपने भविष्य के निर्माता हैं। उनके विचार समाज सेवा, आत्मबल और राष्ट्रप्रेम को अपने जीवन का उद्देश्य बनाने की प्रेरणा देते हैं। आज जब भारत अमृतकाल की ओर बढ़ रहा है, तब विवेकानंद जी की शिक्षाएँ युवाओं को जिम्मेदार, आत्मनिर्भर और राष्ट्रहित के प्रति सजग नागरिक बनने का मार्ग प्रशस्त करती हैं। उन्होंने कहा कि यह गौरव का विषय है कि स्वामी विवेकानंद का जीवन रायपुर से जुड़ा हु...
रायपुर : शिक्षा के साथ संस्कार का होना आवश्यक : मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर : शिक्षा के साथ संस्कार का होना आवश्यक : मंत्री टंक राम वर्मा

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रायपुर में युवाओं के उत्साह और राष्ट्रप्रेम का भव्य प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस अवसर पर सुभाष स्टेडियम से स्वामी विवेकानंद सरोवर तक “स्वदेशी संकल्प दौड़” का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, स्वदेशी भावना और सकारात्मक सोच का विकास करना रहा। कार्यकम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने उन्हें आत्मविश्वास, चरित्र और राष्ट्रसेवा का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार का होना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन नहीं बल्कि व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण का भी एक माध्यम है। मंत्री वर्मा ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति का आधार उसकी युवा शक्ति होती है। भार...
स्वामी विवेकानंद जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया नमन, युवाओं के विचारों को बताया राष्ट्र निर्माण की आधारशिला

स्वामी विवेकानंद जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया नमन, युवाओं के विचारों को बताया राष्ट्र निर्माण की आधारशिला

राष्ट्रीय
भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। आज देशभर में महान संत एवं विचारक स्वामी विवेकानंद की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई जा रही है। यह दिन भारतीय युवाओं को आत्मबल और चरित्र का संदेश देता है, इसलिए इसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने की परंपरा है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वामी विवेकानंद को नमन करते हुए कहा कि उनके विचार आज के युवाओं के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर संदेश में लिखा, “युवाओं के प्रेरणापुंज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं शुभकामनाएं। उन्होंने विश्व कल्याण का मार्गदर्शन किया और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान की प्रेरणा दी।” उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों को युवाओं के आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करने वाला बताया। मुख्यमंत्री ने अपनी एक अन्य पोस्ट में प्रदेश सरकार की...