Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर किया नमन, युवा दिवस की शुभकामनाएं दी

भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। आज युवा पीढ़ी के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती है, जिसे हर वर्ष 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर हर साल सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन भी किया जाता है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वामी विवेकानंद को विनम्र नमन करते हुए युवा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा कि “युवाओं के प्रेरणापुंज, स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं राष्ट्रीय युवा दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।” उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने आध्यात्मिक ऊर्जा और चिंतन के माध्यम से विश्व कल्याण का मार्ग दिखाया और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान की प्रेरणा दी।

इस बीच, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा, “भारत की संस्कृति और वेदांत का गौरव बढ़ाने वाले स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर कोटिशः नमन। हम सभी को उनके आदर्शों और शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *