राशन विक्रेता कल्याण संघ ने ज्ञापन सौंपकर आंदोलन का ऐलान किया
जगदलपुर, 28 अक्टूबर (हि.स.)— राशन विक्रेता कल्याण संघ ने अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि माँगों का समाधान नहीं हुआ तो 1 नवंबर से उचित मूल्य की दुकानें बंद कर दी जाएँगी और संचालक अपनी ई‑पॉस मशीनें संबंधित विभाग को सौंप देंगे। इस संदर्भ में उन्होंने खाद्य मंत्री और जिला प्रशासन सहित कई जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भेज कर स्थानीय समस्याओं के निराकरण की माँग की है।
संघ के अध्यक्ष अजंबर सेठिया ने पत्रकारों से कहा, “हम लंबी अवधि से आवेदन और निवेदन कर रहे हैं, पर ठोस समाधान नहीं मिलने से दुकानदारों को भारी परेशानी हो रही है। अब जिलास्तर की समस्याओं के समाधान तक हम यह आंदोलन जारी रखने का फैसला कर रहे हैं।” उन्होंने रेशन परिवहन के दौरान खाद्यान की मात्रा में कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस कमी का भरपाई दुकानों पर नहीं कराई जानी चाहिए और वास्तविक वजन के आधा...
